Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

OnePlus 12R यूजर्स को मिला OxygenOS अपडेट, कैमरा परफॉर्मेंस और कनेक्टिविटी होगी बेहतर

OnePlus 12R यूजर्स के लिए OxygenOS अपडेट मिला है। इसमें यूजर्स को पहले की तुलना में बेहतर सिस्टम सिक्योरिटी मिली है। परफॉर्मेंस और सिस्टम स्टेबिलिटी में इसमें अपग्रेड हुए हैं। नए अपडेट के बाद फिंगरप्रिंट सेंसर को इस्तेमाल करने का भी एक्सपीरियंस अब बदल गया है। कुछ ऐप के साथ क्रैश की परेशानी भी खत्म हो गई है। आइए इसके बारे में जानते हैं।

By Yogesh Singh Edited By: Yogesh Singh Updated: Fri, 15 Mar 2024 05:12 PM (IST)
Hero Image
OnePlus 12R यूजर्स को OxygenOS अपडेट मिला है।

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। OnePlus 12R को हाल ही में ग्लोबली और भारत में लॉन्च किया गया है। अब इस स्मार्टफोन यूजर्स के लिए खुशखबरी है। वनप्लस ने OnePlus 12R यूजर्स के लिए कई अपग्रेड फीचर्स के साथ इस अपडेट में कैमरा परफॉर्मेंस और कनेक्टिविटी को बेहतर किया गया है। अपडेट से पहले इसमें कैमरा रिलेटड कुछ लैक देखने को मिले थे। लेकिन नए अपडेट में इन्हें ठीक कर दिया गया है। यहां इसी अपडेट के बारे में बताने वाले हैं।

OnePlus 12R यूजर्स को मिला OxygenOS अपडेट

अपडेट को लेकर वनप्लस कम्यूनिटी पर एक पोस्ट किया गया है। लेटेस्ट OxygenOS 14.0.0.500 अपडेट OnePlus 12R यूजर्स के लिए उपलब्ध है। ग्लोबल यूजर्स के लिए अपडेट को CPH2609_14.0.0.500(EX01 वर्जन नंबर के साथ रोलआउट किया गया है वहीं, इंडियन यूजर्स को CPH2585_14.0.0.500(EX01) वर्जन के साथ नया अपडेट मिला है।

इसमें यूजर्स को पहले की तुलना में बेहतर सिस्टम सिक्योरिटी मिली है। परफॉर्मेंस और सिस्टम स्टेबिलिटी में इसमें अपग्रेड हुए हैं।

नए अपडेट के बाद फिंगरप्रिंट सेंसर को इस्तेमाल करने का भी एक्सपीरियंस अब बदल गया है। कुछ ऐप के साथ क्रैश की परेशानी भी खत्म हो गई है।

नेटवर्क कनेक्शन के मामले में भी बदल गया है। एनएफसी फंक्शन स्टैबिलिटी के तौर पर भी फोन बेहतर हुआ है।

कैमरा परफॉर्मेंस हुआ बेहतर

यूजर्स के अच्छे एक्सपीरियंस के लिए कैमरा परफॉर्मेंस अपडेट में बेहतर हो गया है। इसमें स्टेबलिटी कैमरा भी बेहतर हुआ है। वनप्लस ने बग्स को रिपोर्ट करने के लिए एक नंबर भी जारी किया है। जिसे डायल करके बग रिपोर्ट किए जा सकते हैं। *#8008# इस नंबर पर कॉल करके यूजर्स किसी भी तरह के बग्स को रिपोर्ट कर सकते हैं।

OnePlus 12R के स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले: इस फोन में 6.78-inch AMOLED डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ दी गई है। यह डिस्प्ले LTPO 4.0 टेक्नोलॉजी और 2780 x 1264 पिक्सल रेजॉल्यूशन को सपोर्ट करती है। इसकी पीक ब्राइटनेस 4500 निट्स की है।

प्रोसेसर: यह फोन Snapdragon 8 Gen 2 SoC प्रोसेसर से संचालित होता है। इसको 16GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। फोन में एंड्रॉइड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है।

कैमरा: बैक में Sony IMX890 50MP+8MP+2MP कैमरा सेटअप दिया गया है। जबकि सेल्फी के लिए 16MP का सेंसर मिलता है।

बैटरी: 5,500mAh की बैटरी दी गई है जो 100W SUPERVOOC चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

अन्य स्पेक्स: फोन को IP64 की रेटिंग दी गई है। वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.3, NFC, डॉल्बी एटमॉस के साथ स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें- क्या iPad के चार्जर से चार्ज कर सकते हैं iPhone? यहां पाएं सारी जानकारी