Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Antutu रैंकिंग में OnePlus Ace 3V का जलवा! परफॉर्मेंस के मामले में मिड रेंज में सबसे बेस्ट स्मार्टफोन

हर बार की तरह अंतुतु बेंचमार्क की जून 2024 की लिस्ट जारी हो गई है। परफॉर्मेंस के मामले जून में किस स्मार्टफोन ने अच्छा काम किया है। मिड रेंज स्मार्टफोन्स के लिए जारी की गई लिस्ट में एक बार फिर परफॉर्मेंस के लिहाज OnePlus के Ace 3V ने कामयाबी हासिल की है। जबकि दूसरे नंबर पर रियलमी का फोन रहा है।

By Yogesh Singh Edited By: Yogesh Singh Updated: Sat, 06 Jul 2024 05:30 PM (IST)
Hero Image
परफॉर्मेंस के लिहाज OnePlus के Ace 3V ने कामयाबी हासिल की है।

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। हर बार की तरह अंतुतु बेंचमार्क की जून 2024 की लिस्ट जारी हो गई है। इसमें बताया गया है कि परफॉर्मेंस के मामले जून में किस स्मार्टफोन ने अच्छा काम किया है। मिड रेंज स्मार्टफोन्स के लिए जारी की गई लिस्ट में एक बार फिर परफॉर्मेंस के लिहाज OnePlus के Ace 3V ने कामयाबी हासिल की है। इस फोन को बेंचमार्किंग में 1379517 स्कोर प्राप्त हुआ है।

परफॉर्मेंस में कौन सा फोन बेस्ट?

जून 2024 में लिस्ट में सबसे ऊपर OnePlus Ace 3V रहा है तो दूसरे नंबर पर 1379517 स्कोर के साथ रियलमी जीटी नियो6 एसई रहा है। दोनों ही फोन क्वालकॉम के स्नैपड्रेगन 7+ Gen 3 चिपसेट से संचालित होते हैं। लेकिन दिलचस्प है कि परफॉर्मेंस में वनप्लस का स्मार्टफोन 55,000 पॉइंट आगे है। Ace 3V में 16GB रैम और 1TB स्टोरेज मिलती है। फोन गेमिंग ऑप्टिमाइजेशन की सुविधा के साथ भी आता है। 

कौन से स्मार्टफोन शामिल?

अंतुतु की लिस्ट में इन जो स्मार्टफोन के अलावा भी कई सारे डिवाइस शामिल हैं। जिनमें Redmi K70E, Redmi Note 12 टर्बो, कुछ दिन पहले ही आया ओप्पो रेनो 12, iQOO Z8, Redmi Note 12T Pro, और वनप्लस Ace Racing एडिशन भी शामिल है।

यहां देखिए सभी का स्कोर

नाम  स्कोर
OnePlus Ace 3V 1434328
Realme GT Neo6 SE 1379517

Redme k70e

1368954

Realme GT Neo5 SE

1142574

Redmi Note 12 Turbo

1132385

Oppo Reno 12

1038721

IQOO Z8

971504

IQOO Neo7 SE

969740

Redme note12T Pro

885105

OnePlus Ace Racing Edition

877825

ये भी पढ़ें- iPhone 16 सीरीज के सभी मॉडल्स की कितनी होगी कीमत? अपग्रेड फीचर्स के साथ सितंबर में लॉन्च की उम्मीद