Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

OnePlus Ace 5 Pro के लॉन्च की तैयारी, पावरफुल चिपसेट के साथ हो सकती है एंट्री

वनप्लस चाइनीज मार्केट के लिए अपनी ऐस सीरीज में नया स्मार्टफोन जोड़ने की प्लानिंग बना रहा है। इस फोन को पावरफुल प्रोसेसर के साथ लाएगा। जो कि क्वालकॉम का होगा। लॉन्च से पहले स्मार्टफोन के बारे में कई डिटेल सामने आ चुकी है। जिससे इसके लॉन्च को लेकर सटीक जानकारी मिलती है। इसे साल के अंत तक लाए जाने की खबर है।

By Yogesh Singh Edited By: Yogesh Singh Updated: Mon, 26 Aug 2024 11:00 PM (IST)
Hero Image
वनप्लस का यह फोन साल के अंत में लॉन्च हो सकता है।

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। OnePlus चाइनीज मार्केट के लिए एक नए स्मार्टफोन पर कर रहा है। अपकमिंग फोन को Ace 5 सीरीज में लॉन्च किया जाएगा। OnePlus Ace 5 Pro इस साल के अंत में लॉन्च किया जा सकता है। वनप्लस ने फोन को लेकर कोई अपडेट नहीं दिया है, लेकिन इसके बारे में तमाम जानकारी पहले ही सामने आ चुकी है।

क्वालकॉम के लेटेस्ट चिपसेट से लैस होगा फोन

वनप्लस एस 5 प्रो क्वालकॉम के लेटेस्ट अपडेट के साथ लॉन्च हो सकता है। स्नैपड्रेगन 8 जेन 4 को पेश किया जाना बाकी है। चिपसेट के अक्तूबर में पेश आने की उम्मीद है। फोन का वनप्लस ऐस 3 प्रो स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 के साथ आता है। ऐसे में नए चिपसेट के साथ फोन का परफॉर्मेंस पहले से काफी बेहतर होने की उम्मीद है। इसमें 1.5k रेजॉल्यूशन को सपोर्ट करने वाली BOE X2 डिस्प्ले मिल सकती है।

डिजाइन कैसा होगा?

फोन के डिजाइन में अंतर हो सकता है। यहां कि डिजाइन के मामले में यह पूरी तरह अपग्रेड भी हो सकता है। रिपोर्ट्स का कहना है कि इसका अगला हिस्सा सीधा (या फ्लैट) होगा। इसमें मैटल का फ्रेम होगा और इसकी बॉडी या तो ग्लास की होगी या सिरेमिक की।

स्पेसिफिकेशन (एक्सपेक्टेड)

अफवाहों के अनुसार इसमें माइक्रो-कर्वचर के साथ 6.78-इंच 8T LTPO स्क्रीन हो सकती है। फोन में स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर, 100W चार्जिंग अलर्ट स्लाइडर के साथ 6,200mAh की बैटरी और 50MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद है।

वनप्लस ऐस 5 को वनप्लस 13R के रूप में रीब्रांड किया जा सकता है और ऐस 5 प्रो को चीन के बाहर के बाजारों में वनप्लस 13T बैज मिल सकता है।

ये भी पढ़ें- 5500mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ आ रहा नया वीवो फोन, लॉन्च से पहले ही सामने आए स्पेक्स