Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

OnePlus Open के लिए जारी हुआ नया अपडेट, सिस्टम स्टेबिलिटी में हुआ सुधार; मिला eSIM का सपोर्ट

OnePlus Open New Update OnePlus ने वनप्लस ओपन (OnePlus Open Update) के लिए एक नया अपडेट जारी करना शुरू कर दिया है। वनप्लस ओपन के लिए नए अपडेट फर्मवेयर वर्जन CPH2551_13.2.0.116 के साथ आता है और इसका साइज लगभग 30MB है। वनप्लस ने नए अपडेट के साथ आखिरकार वनप्लस ओपन में eSIM सपोर्ट जोड़ दिया है। सभी यूजेर को ये नया अपडेट बहुत जल्द मिलेगा।

By Anand PandeyEdited By: Anand PandeyUpdated: Fri, 17 Nov 2023 03:45 PM (IST)
Hero Image
वनप्लस ओपन के लिए नए अपडेट फर्मवेयर वर्जन CPH2551_13.2.0.116 के साथ आता है। (फोटो-जागरण)

नई दिल्ली, टेक्नोलॉजी डेस्क। वनप्लस ने अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन - वनप्लस ओपन (OnePlus Open Update) के लिए एक नया अपडेट जारी करना शुरू कर दिया है। यह दूसरा फर्मवेयर अपडेट है जिसे वनप्लस ओपन के लिए रोल आउट किया जा रहा है।

बता दें, कंपनी ने कुछ हफ्ते पहले सिस्टम और कैमरा एन्हांसमेंट के साथ वनप्लस ओपन के लिए CPH2551_13.2.0.114(EX01) अपडेट जारी किया था। अब कंपनी ने एक और नया अपडेट जारी किया है। आइए डिटेल से जानते हैं कंपनी ने नए अपडेट में कौन-कौन से नए फीचर को पेश किया है।

OnePlus Open के लिए जारी हुआ नया अपडेट

वनप्लस ओपन के लिए नए अपडेट फर्मवेयर वर्जन CPH2551_13.2.0.116 के साथ आता है और इसका साइज लगभग 30MB है। वनप्लस ने नए अपडेट के साथ आखिरकार वनप्लस ओपन में eSIM सपोर्ट जोड़ दिया है। वनप्लस ओपन CPH2551_13.2.0.116 अपडेट अपने साथ कई सिस्टम और कैमरा इम्प्रूवमेंट के साथ आता है। अपडेट टेलीफोटो कैमरे के साथ हाई जूम पर ली गई तस्वीरों की शार्पनेस को बढ़ाता है। वनप्लस ने प्रो मोड में ली गई तस्वीरों की टोन और रंग में भी सुधार किया है।

ये भी पढ़ें: 2024 तक iPhone में मिल जाएगा ये खास सपोर्ट, USB चार्जिंग पोर्ट के बाद होगा ये बड़ा बदलाव, यहां जानें सारी डिटेल

नया अपडेट में हुए चेंजलॉग

  • सिस्टम स्टेबिलिटी में सुधार
  • सिस्टम परफॉरमेंस में सुधार
  • फोटो इरेजर टूल में सुधार
  • eSIM के लिए सपोर्ट
  • टेलीफोटो कैमरे से ली गई इमेज में शार्पनेस और क्वालिटी
  • फोटो और प्रो मोड में ली गई तस्वीरों की टोन और कलर में सुधार

जल्द मिलेगा यूजर को नया अपडेट 

वनप्लस आमतौर पर चरणबद्ध तरीके से फर्मवेयर अपडेट जारी करता है इसलिए हो सकता है कि अपडेट अभी तक आपकी यूनिट पर उपलब्ध न हो। बता दें, चरणबद्ध रोल आउट में, फर्मवेयर अपडेट को शुरुआत में सीमित संख्या में यूजर के लिए रोल आउट किया जाता है और यदि कोई बड़ी समस्या नहीं आती है, तो वही अपडेट कुछ दिनों के बाद सभी लोगों के लिए रोल आउट किया जाता है।

ये भी पढ़ें: Chrome यूजर्स को मिली चेतावनी, पर्सनल डेटा से लेकर सिस्टम सिक्योरिटी तक, सब पर मंडरा रहा है खतरा