Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

5,500mAh की बैटरी वाला OnePlus का ये फोन जल्द होगा लॉन्च, मिलेंगी कई खास खूबियां

OnePlus Nord CE 4 Lite 5G को जल्द ही भारत में लॉन्च हो सकता है। इसे Nord CE 3 Lite 5G के सक्सेसर के रुप में पेश किया जाएगा। इस डिवाइस को OnePlus Nord 4 5G के साथ पेश किया जाएगा। इस फोन में 5500mAh की बैटरी 120Hz फुल-HD डिस्प्ले 50MP सेंसर और बहुत खास फीचर्स मिलते हैं। इस डिवाइस को Bluetooth SIG वेबसाइट पर देखा गया है।

By Ankita Pandey Edited By: Ankita Pandey Updated: Tue, 04 Jun 2024 08:00 PM (IST)
Hero Image
OnePlus Nord CE 4 Lite 5 जल्द भारत में होगा लॉन्च

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। OnePlus अपने कस्टमर्स के लिए नया फोन लाने की तैयारी में है। ये फोन OnePlus Nord CE 4 Lite 5G है, जिसे जल्द ही भारत में लॉन्च किया जा सकता हैं। बता दें कि OnePlus Nord CE 4 Lite 5G को इस साल के अंत में OnePlus Nord CE 3 Lite 5G के सक्सेसर के रूप में पेश किया जाएगा।

इसे अप्रैल 2023 में भारत में पेश किया गया था। इस हैंडसेट के OnePlus Nord 4 5G के साथ आने की संभावना है, जो Nord 3 5G का सक्सेसर है। आइये इसके बारे में जानते हैं।

सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर दिखे डिवाइस

  • आपको बता दें कि वनप्लस ने अभी तक किसी भी हैंडसेट के लॉन्च करने की जानकारी नहीं दी है।
  • मगर हाल ही में, OnePlus Nord 4 5G और Nord CE 4 Lite 5G दोनों को Bluetooth SIG वेबसाइट सहित कई सर्टिफिकेशन साइट्स पर देखा गया था।
  • फिलहाल फोन को लेकर बहुत सी जानकारी सामने आ रही है, जिसमें इसकी लॉन्च डेट, कीमत और फीचर की जानकारी साझा की गई है।

यह भी पढ़ें - फोन बिना छुए डिलीट हो जाएंगे Apps, Google Play Store के इस तगड़े फीचर से लाखों यूजर अनजान

कीमत और लॉन्च डेट

  • ऑनलाइन जानकारी सामने आई है कि OnePlus Nord CE 4 Lite 5G की भारत में कीमत 20,000 रुपये से कम होने की उम्मीद है।
  • इसके साथ ये बात भी सामने आई है कि इस फोन को जून में लॉन्च किया जा सकता है।
  • वहीं अगर OnePlus Nord 4 5G की बात करें तो इसको जुलाई में 31,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है।

Nord CE 4 Lite 5G के स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले- OnePlus Nord CE 4 Lite 5G में 6.67-इंच 120Hz फुल-HD+ AMOLED स्क्रीन हो सकती है।

प्रोसेसर- इसमें क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 6 जेन 1 प्रोसेसर होने की बात कही गई है

कैमरा- OnePlus Nord CE 4 Lite 5G में डुअल रियर कैमरा यूनिट होने की बात कही गई है, जिसमें 50MP मेन सेंसर और 2MP डेप्थ सेंसर के साथ हो सकता है। इस फोन में सामने की तरफ 16MP सेंसर हो सकता है।

बैटरी- इस फोन में आपको 5,500mAh की बैटरी और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिल सकता है। सॉफ्टवेयर- इस हैंडसेट को Android 14-आधारित ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ पेश किया गया है।

यह भी पढ़ें - Infinix Note 40 series का स्पेशल एडिशन जल्द होगा लॉन्च, कंपनी ने शेयर किया टीजर