Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

OnePlus Watch 3 BIS सर्टिफिकेशन पर हुई लिस्ट, अपग्रेड फीचर्स के साथ जल्द होगी लॉन्च

डेटाबेस पर दिखी डिटेल से नाम की पुष्टि नहीं होती है। लेकिन संकेत मिलता है कि यह आगामी वनप्लस वॉच 3 है। BIS सर्टिफिकेशन से पता चलता है कि इसे भारत में लॉन्च किया जाएगा। इसके अलावा TUV रीनलैंड सर्टिफिकेशन से पता चलता है कि वनप्लस वॉच 3 में 550mAh की बैटरी होगी। इसमें कई फीचर्स को अपग्रेड के तौर पर शामिल किया जाएगा।

By Yogesh Singh Edited By: Yogesh Singh Updated: Mon, 10 Jun 2024 08:15 PM (IST)
Hero Image
इस स्मार्टवॉच को डेटाबेस पर देखा गया है।

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। वनप्लस की नई स्मार्टवॉच वनप्लस वॉच 3 को भारत के BIS और TUV रीनलैंड सर्टिफिकेशन डेटाबेस में देखा गया है। जिससे संकेत मिलता है कि इस वॉच की लॉन्च डेट नजदीक आ चुकी है। इस वियरेबल का मॉडल नंबर OPWWE234 है। डेटाबेस पर इस स्मार्टवॉच को लेकर दूसरी जानकारी भी सामने आई है। यहां इसी के बारे में बताने वाले हैं।

डेटाबेस पर दिखी स्मार्टवॉच

डेटाबेस पर दिखी डिटेल से नाम की पुष्टि नहीं होती है। लेकिन संकेत मिलता है कि यह आगामी वनप्लस वॉच 3 है। BIS सर्टिफिकेशन से पता चलता है कि इसे भारत में लॉन्च किया जाएगा। इसके अलावा TUV रीनलैंड सर्टिफिकेशन से पता चलता है कि वनप्लस वॉच 3 में 550mAh की बैटरी होगी। यह वॉच 2 के समान क्षमता है जिसके बारे में दावा किया जाता है कि इसकी बैटरी लाइफ 100 घंटे तक है।

वनप्लस वॉच 3 टीयूवी रीनलैंड सर्टिफिकेशन

मई में इसी तरह के मॉडल नंबर OPWW234 वाली वनप्लस स्मार्टवॉच भी 3C और CMIIT सर्टिफिकेशन में दिखाई दी थी। यह संभवतः वनप्लस वॉच 3 का ही एक वेरिएंट है।

3C डेटाबेस से पता चलता है कि स्मार्टवॉच को पावर एडॉप्टर के बिना बेचा जाएगा और यह 10W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।

CMIIT सर्टिफिकेशन से पता चलता है कि यह WCDMA, TD-LTE, LTE FDD, WLAN और ब्लूटूथ जैसे कनेक्टिविटी विकल्पों को सपोर्ट करेगी।

प्रोसेसर कौन सा मिलेगा?

ये सर्टिफिकेशन स्मार्टवॉच के स्पेसिफिकेशन के बारे में सीमित जानकारी देते हैं, लेकिन अन्य रिपोर्ट्स से पता चलता है कि यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन वियर W5 SoC या स्नैपड्रैगन W5 जेन 2 द्वारा संचालित हो सकती है। चूंकि, यह स्मार्टवॉच वनप्लस वॉच 2 के सक्सेसर के तौर पर लाई जा रही है तो इसमें कई फीचर्स को अपग्रेड के तौर पर शामिल किया जाएगा। 

ये भी पढ़ें- WWDC 2024 LIVE: कुछ ही देर में खत्म होगा इंतजार, AI अपडेट्स से लेकर iOS 18 तक बहुत कुछ होगा खास