Move to Jagran APP

Oppo A57 2022 जल्द हो सकता है लांच,जानिये लीक फीचर्स और कीमत

Oppo अपने फोन A57 का 2022 वर्जन लांच करने की तैयारी में लगी हुई है। ख़बरों के अनुसार ओप्पो इस फोन को भारत में भी लांच करेगी। यह फोन 21 जून को लांच हो सकता है। हालाँकि ओप्पो ने इसकी लॉन्चिंग को लेकर अभी कुछ नहीं कहा है।

By Kritarth SardanaEdited By: Updated: Sat, 18 Jun 2022 04:28 PM (IST)
Hero Image
oppo smartphone photo credit- Jagran File Photo

नई दिल्ली,टेक डेस्क। Oppo अपने फोन A57 का 2022 वर्जन लांच करने की तैयारी में लगी हुई है। ख़बरों के अनुसार ओप्पो इस फोन को भारत में भी लांच करेगी। यह फोन 21 जून को लांच हो सकता है। हालाँकि ओप्पो ने इसकी लॉन्चिंग को लेकर अभी कुछ नहीं कहा है। लेकिन कुछ मीडिया रिपोर्ट्स से इस फोन के फीचर्स और कीमत भी लीक हुई है।

Oppo A57 4G 2022 के संभावित फीचर्स

इस फोन में MediaTek Helio G35 प्रोसेसर लगा हो सकता है। स्मार्टफोन में 3 GB की रैम और 64 GB की इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है। इसके अलावा माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये expandable मेमोरी का विकल्प भी होने की उम्मीद है। इस फोन में 5000 mAh की बैटरी लगी हो सकती है, जिसके साथ 33 W का फास्ट चार्जिंग फीचर भी मिल सकता है। इसके जरिये 30 मिनट में 50 प्रतिशत तक की बैटरी चार्ज हो सकती है। अगर डिस्प्ले की बात करें तो इसकी 6.56 इंच की स्क्रीन से LCD डिस्प्ले मिल सकता है। फोन में 60 Hz का रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है।

ओप्पो का यह फोन डुअल बैक कैमरा सेटअप के साथ आ सकता है। इसका मेन बैक कैमरा 13 MP का और दूसरा डेप्थ कैमरा 2 MP का हो सकता है। तो वहीँ फोन में 8 MP का फ्रंट कैमरा लगा हो सकता है।

यह स्मार्टफोन 5G के बजाये 4G पर ही लांच हो सकता है। फोन Android 12 OS पर आधारित ColorOS 12.1 पर काम कर सकता है। फोन में water और dust resistance का फीचर भी दिया जा सकता है।

इसके अलावा फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर,ब्लूटूथ वर्जन 5, वाई-फाई, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के होने की भी उम्मीद है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार Oppo A57 की संभावित कीमत 12,500 से 13,000 रुपये तक हो सकती है। हालाँकि असली कीमत फोन के लॉन्चिंग पर ही पता चल पायेगी।