Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

OPPO के इन स्मार्टफोन में जल्द मिलेगा ColorOS 14 बीटा अपडेट, यहां चेक करें अपने फोन की लिस्ट

ColorOS 14 Launch Date and Beta OPPO ने स्मार्टफोन के लिए ColorOS 14 के शेड्यूल की घोषणा की है। ColorOS 14 अपडेट 16 नवंबर को OPPO डेवलपर कॉन्फ्रेंस में लॉन्च होगा। OPPO ने उन डिवाइसों की लिस्ट भी जारी की है जिन्हें ColoroS 14 बीटा अपडेट मिलेगा। आइए जानते हैं उन स्मार्टफोन के बारे में जिनको ColoroS 14 बीटा अपडेट मिलेगा।

By Anand PandeyEdited By: Anand PandeyUpdated: Mon, 09 Oct 2023 08:45 PM (IST)
Hero Image
OPPO ने स्मार्टफोन के लिए ColorOS 14 के शेड्यूल की घोषणा की है।

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Google ने पिछले सप्ताह स्थिर Android 14 वर्जन जारी किया। कुछ दिन पहले, OnePlus ने एंड्रॉइड 14-आधारित ऑक्सीजनओएस 14 सॉफ्टवेयर अपडेट पेश किया था। वनप्लस के अलावा, वीवो ने भी अपने फनटच ओएस 14 सॉफ्टवेयर अपडेट पेश किया।

OPPO ने स्मार्टफोन के लिए ColorOS 14 के शेड्यूल की घोषणा की है। ColorOS 14 अपडेट 16 नवंबर को OPPO डेवलपर कॉन्फ्रेंस में लॉन्च होगा। OPPO ने उन डिवाइसों की लिस्ट भी जारी की है जिन्हें ColoroS 14 बीटा अपडेट मिलेगा। आइए जानते हैं उन स्मार्टफोन के बारे में जिनको ColoroS 14 बीटा अपडेट मिलेगा।

OPPO के इन स्मार्टफोन में मिलेगा ColorOS 14 बीटा अपडेट

12 अक्टूबर

  • Oppo Pad 2
  • Oppo Find X5 Pro Dimensity Edition
  • Oppo Find X5
  • OnePlus Ace 2V
  • Oppo Reno 8 Pro Plus 5G

17 अक्टूबर

  • Oppo Find X5 Pro
  • OnePlus 10 Pro 5G
  • OnePlus Ace 2
  • OnePlus Ace 2 Genshin Impact Custom Gift Box
  • OnePlus Ace Pro
  • OnePlus Ace Pro Genshin Impact Limited Edition
  • Oppo Reno 10 Pro Plus 5G
  • Oppo Reno 9 Pro Plus 5G

25 अक्टूबर

  • OnePlus Ace 2 Pro
  • OnePlus Ace 2 Pro Paimon Gift Box

नवंबर

  • Oppo Find N
  • Oppo Find X3 Pro
  • Oppo Find X3 Pro Photographer Edition
  • Oppo Find X3 Pro Mars Exploration Edition
  • Oppo Find X3
  • OnePlus 9 Pro 5G
  • OnePlus 9 5G
  • OnePlus 9RT 5G
  • OnePlus 9RT 5G Genshin Impact Gift Box
  • OnePlus 9R 5G
  • OnePlus 8T
  • OnePlus Ace
  • OnePlus Ace Racing Edition
  • Oppo Reno 10 Pro 5G
  • Oppo Reno 10 Pro 5G Star Sound Edition
  • Oppo Reno 10 5G
  • Oppo Reno 9 5G
  • Oppo Reno 8 Pro 5G
  • Oppo Reno 8 5G
  • Oppo K11x 5G
  • Oppo K11 5G
  • Oppo K10 Pro 5G
  • Oppo K10 5G
  • Oppo K10x 5G
  • Oppo K10 Vitality Edition 5G
  • Oppo A1 Pro 5G
  • Oppo A1 5G

दिसंबर

  • Oppo Find N3 Flip
  • Oppo A97 5G
  • Oppo A57 5G

नोट: ओप्पो फाइंड एन2, ओप्पो फाइंड एन2 फ्लिप, ओप्पो फाइंड एक्स6 प्रो, ओप्पो फाइंड एक्स6, वनप्लस 11 और ओप्पो रेनो 9 प्रो 5जी जैसे डिवाइस पहले से ही ColorOS 14 बीटा प्रोग्राम का हिस्सा हैं। रोलआउट शुरू होने पर इन डिवाइसों को सबसे पहले ColorOS 14 स्टेबल अपडेट मिलना शुरू हो जाएगा।

ये भी पढ़ें:

ColorOS 14 के टॉप फीचर्स

कंट्रोल सेंटर

ColorOS 13 में, ओप्पो ने पहले ही कंट्रोल सेंटर को ओवरहाल कर दिया है और ColorOS 14 में और अधिक बदलाव किए जाने की उम्मीद है। कहा जा रहा है कि अपडेट में अधिक घुमावदार किनारे होंगे। कंपनी क्विक सेटिंग्स शॉर्टकट्स में बदलाव ला सकती है, जहां बेहतर वन-हैंड इस्तेमाल के लिए यह नीचे की ओर अधिक झुका होगा।

नए आइकन

ColorOS पर आइकन हाल ही में मोनेट थीम के साथ एक्वामॉर्फिक डिज़ाइन के साथ पेश किए गए थे। ओप्पो ColorOS 14 अपडेट के साथ अपने कुछ ऑप्शन जैसे आइकन साइज, साइज, आइकन का डिजाइन और बहुत कुछ का विस्तार कर रहा है। लीक से पता चलता है कि आप ColorOS स्मार्टफ़ोन में पहली बार 2X4 आइकन का ग्रिड आकार सेट कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: Funtouch OS 14: इन स्मार्टफोन के लिए पहले रोलआउट होगा लेटेस्ट अपडेट का बीटा वर्जन, चेक करें अपने फोन का नाम

लॉक स्क्रीन

Google भी iOS की तरह लॉक स्क्रीन में कई नए नए फीचर्स को जोड़ा है। नई वॉच, फ़ॉन्ट और नए वॉलपेपर के साथ आइकन, जो इमोजी से लेकर आइकन तक यूजर्स अपने मन मुताबिक डिजाइन कर सकते हैं। ColorOS पर भी कुछ ऐसे ही जबरदस्त फीचर्स देखने को मिल सकते हैं।