Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Oppo के foldable phone की धमाकेदार होगी एंट्री, कंफर्म हुई लॉन्चिंग डेट

इलेक्ट्रॉनिक कंपनी ओप्पो ने बीते साल दिसम्बर में अपना foldable phone पेश किया था। फोल्डेबल डिवाइस Find N2 Flip को अब ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया जा रहा है। कंपनी ने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से डिवाइस की लॉन्चिंग डेट कंफर्म की है। (फोटो- ओप्पो)

By Shivani KotnalaEdited By: Shivani KotnalaUpdated: Sun, 12 Feb 2023 04:36 PM (IST)
Hero Image
Oppo foldable phone Find N2 Flip Company Confirmed Launching Date, pic courtesy- oppo

नई दिल्ली, टेक डेस्क। बीते साल के आखिरी महीने दिसंबर में ही इलेक्ट्रॉनिक कंपनी ओप्पो ने अपना पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन चीन में लॉन्च किया था। वहीं अब कंपनी अपने फोल्डेबल डिवाइस की ग्लोबल एंट्री के लिए पूरी तरह से तैयार है। खास बात ये है कि कंपनी ने खुद नए डिवाइस की लॉन्चिंग डेट कंफर्म की है।

इसकी जानकारी ओप्पो ने अपने ऑफिशियल ट्विटर पेज पर भी शेयर की है। ओप्पो का फोल्डेबल डिवाइस 15 फरवरी को लंदन में लॉन्चिंग इवेंट में पेश होने जा रहा है।

Oppo Find N2 Flip का मुकाबला सैमसंग गैलेक्सी के इस डिवाइस से होगा

ओप्पो के Find N2 Flip डिवाइस का मुकाबला सैमसंग के Galaxy Flip 4 से होना माना जा रहा है। इसके अलावा ओप्पो का फोल्डेबल डिवाइस मोटोरोला के Razr को भी कम्पीट कर सकता है। मोटोरोला का डिवाइस साल 2022 में पेश किया गया था।

Find N2 Flip में क्या मिलेगा नया और खास

कंपनी का नए डिवाइस को लेकर दावा है कि इसे फ्लिप फोन में सबसे बड़ी कवर स्क्रीन के साथ पेश किया जा रहा है। इसके अलावा यूजर को फोन में bezel-free वर्टिकल डिस्प्ले मिलेगा। जानकारों का दावा है कि ओप्पो के नए डिवाइस में 6.8 इंच का 120Hz AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है।

Find N2 Flip की कितनी होगी कीमत

कीमत की बात करें तो Oppo Find N2 Flip चीन में 71 हजार रुपये की कीमत पर पेश किया था, जिसके बाद जानकारों का दावा है कि फोल्डेबल डिवाइस भारतीय बाजार के लिए 60 हजार रुपये से अधिक पर ही पेश किया जाएगा।

फिलहाल कंपनी की ओर से कीमत को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं साझा की गई है। इस डिवाइस में यूजर्स को सेल्फी क्लिक करने और क्यूआर कोड को स्कैन करने की सुविधा भी मिलेगी।

ये भी पढ़ेंः पलक झपकते ही कर सकेंगे विदेशों में पेमेंट, PhonePe यूजर्स को मिल रहा ये बड़ा फायदा

3000 रुपये से कम में आपका होगा 60000 वाला धांसू फोन, डिजाइन देख बोले पड़ेंगे- नहीं देखा ऐसा अजूबा!