Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

OPPO के इन स्मार्टफोन को मिला Android 13 का स्टेबल अपडेट, ऐसे कर सकते हैं डाउनलोड

Oppo Android 13 based ColorOS 13 Update अगर आप ओप्पो स्मार्टफोन यूजर हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद खास है। ओप्पो अपने कुछ स्मार्टफोन में Android 13-आधारित ColorOS 13 अपडेट देना शुरू कर दिया है। आप खबर में स्मार्टफोन की पूरी लिस्ट चेक कर सकते हैं। (फाइल फोटो जागरण)

By Anand PandeyEdited By: Anand PandeyUpdated: Thu, 06 Apr 2023 09:45 PM (IST)
Hero Image
Oppo smartphones to get Android 13 update this month check list

नई दिल्ली, टेक डेस्क। ओप्पो ने पिछले साल Android 13-आधारित ColorOS 13 अपडेट को रोल आउट करना शुरू किया था। कंपनी ने अब भारत में अन्य ओप्पो स्मार्टफोन्स के लिए ओएस अपडेट जारी किया है। Oppo ने घोषणा की है कि ColorOS 13 बीटा वर्जन अपडेट Oppo A55 और Oppo A53s स्मार्टफोन पर उपलब्ध है।

कंपनी ने यह भी बताया कि Oppo A77 और Oppo A57 को 24 अप्रैल को बीटा वर्जन अपडेट मिलेगा। आइये आपको स्मार्टफोन की पूरी लिस्ट बताने वाले हैं जिनमें Android 13-आधारित ColorOS 13 अपडेट मिलने वाला है।

Oppo के इन स्मार्टफोन्स को मिला Android 13 अपडेट

चीनी स्मार्टफोन निर्माता ने ओप्पो स्मार्टफोन्स की लिस्ट की भी पुष्टि की जिन्हें एक स्टेबल Android 13 अपडेट रिसीव हुआ है। लिस्ट में Oppo Find X2, Reno8 Pro 5G, Reno8 5G, Reno7 Pro 5G, Reno7 5G, Reno6 Pro 5G, Reno6 Pro 5G Diwali Edition, Reno6 5G, Reno5 Pro 5G, F21s Pro, F21 Pro 5G, F21 Pro, F19 Pro+ शामिल हैं। 

F19 Pro, F19, F19s, K10 5G, K10, A96, A77S, A76, A74 5G, A74 और OPPO Pad Air को भी नया अपडेट मिला है। इसके साथ ही कंपनी ने यह भी कंफर्म किया है कि Oppo A55 और A53s को 21 अप्रैल को Android 13 का अपडेट मिलेगा।

Android 13 वर्जन ऐसे करें डाउनलोड

अपने ओप्पो स्मार्टफोन पर एंड्रॉइड 13 के स्टेबल वर्जन को डाउनलोड करने के लिए आपको सबसे पहले सेटिंग ऐप को ओपन करना होगा। अब अबाउट डिवाइस सेक्शन में जाएं और ColorOS वर्जन दिखाने वाले सेक्शन पर टैप करें। यदि अपडेट उपलब्ध है तो यह आपके ओप्पो स्मार्टफोन पर डाउनलोड और इंस्टॉल हो जाएगा।

ColorOS 13 की खासियत

ColorOS 13 नए ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले ऑप्शन के साथ नया एक्वामॉर्फिक डिज़ाइन लाता है। इसके अलावा, यह कई शानदार फीचर के साथ डायनेमिक कंप्यूटिंग इंजन पेश करता है। हाल ही में ओप्पो ने भारत में अपना पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन - Find N2 Flip लॉन्च किया है।

89,999 रुपये की कीमत वाले इस स्मार्टफोन को एस्ट्रल ब्लैक और मूनलिट पर्पल कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है। स्मार्टफोन में f/1.8 अपर्चर वाला 50MP का प्राइमरी सेंसर और f/2.2 अपर्चर वाला 8MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस है। स्मार्टफोन में f/2.4 अपर्चर वाला 32MP का सेल्फी कैमरा है।