Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

OnePlus के इन डिवाइस को मिलेगा Android 14 अपडेट, यहां चेक करें पूरी लिस्ट

OxygenOS 14 Open Beta Update OnePlus ने अपने और डिवाइस के लिए ओपन बीटा रोडमैप की घोषणा की है। इस अपडेट के बाद स्टेबल अपडेट जारी किया जाएगा। वनप्लस पैड सहित पांच वनप्लस डिवाइसों को अक्टूबर में ओपन बीटा अपडेट मिलेगा और वनप्लस 10 वनप्लस 9 और वनप्लस 8 सीरीज डिवाइसों सहित 11 डिवाइसों को नवंबर 2023 के महीने में ओपन बीटा अपडेट मिलने वाला है।

By Anand PandeyEdited By: Anand PandeyUpdated: Tue, 19 Sep 2023 05:00 PM (IST)
Hero Image
OnePlus ने अपने और डिवाइस के लिए ओपन बीटा रोडमैप की घोषणा की है।

नई दिल्ली, टेक डेस्क। अगर आप एक OnePlus स्मार्टफोन यूजर हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। गूगल की ओर से ऑफिशियल एंड्रॉयड 14 रिलीज से पहले OnePlus ने पिछले हफ्ते OnePlus 11 फ्लैग्शिप मॉडेल के लिए ओपन बीटा प्रोग्राम की घोषणा की थी।

अब कंपनी ने अपने और डिवाइस के लिए ओपन बीटा रोडमैप की घोषणा की है। इस अपडेट के बाद स्टेबल अपडेट जारी किया जाएगा। आइए डिटेल से जानते हैं किन डिवाइस को नया अपडेट मिलने वाला है।

OnePlus के इन डिवाइस को मिलेगा एंड्रॉयड 14 अपडेट

वनप्लस पैड सहित पांच वनप्लस डिवाइसों को अक्टूबर में ओपन बीटा अपडेट मिलेगा और वनप्लस 10, वनप्लस 9 और वनप्लस 8 सीरीज डिवाइसों सहित 11 डिवाइसों को नवंबर 2023 के महीने में ओपन बीटा अपडेट मिलने वाला है। आइए एक नजर डालते हैं सभी वनप्लस डिवाइस जिन्हें इस वर्ष और उसके बाद अपडेट मिलने की पुष्टि की गई है।

ये भी पढ़ें: जल्द ही नए Tablet के साथ भारत में एंट्री करेगा OnePlus, फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस होंगे खास

अक्टूबर 2023 से इन डिवाइस को मिलेगा अपडेट

वनप्लस पैड

वनप्लस नॉर्ड 3 5जी

वनप्लस 11आर 5जी

वनप्लस 10 प्रो 5जी

वनप्लस 10टी 5जी

नवंबर 2023 से इन डिवाइस को मिलेगा नया अपडेट

  • वनप्लस 10R 5G
  • वनप्लस 9 प्रो 5जी
  • वनप्लस 9 5G
  • वनप्लस 9आर 5जी
  • वनप्लस 9आरटी 5जी
  • वनप्लस 8टी 5जी
  • वनप्लस नॉर्ड सीई 3 5जी
  • वनप्लस नॉर्ड सीई 3 लाइट 5जी
  • वनप्लस नॉर्ड N30 5G
  • वनप्लस नॉर्ड 2टी 5जी
  • वनप्लस नॉर्ड सीई 2 लाइट 5जी

वनप्लस ओपन बीटा प्रोग्राम के लिए ऐसे करें अप्लाई

एक बार जब ओपन बीटा प्रोग्राम उपर्युक्त डिवाइस के लिए लाइव हो जाता है, तो यूजर्स अपने संबंधित फोन पर सेटिंग्स पर जा सकते हैं और ओपन बीटा अपडेट प्राप्त करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

इसके लिए सेटिंग्स खोलें > डिवाइस के बारे में > अप टू डेट पर टैप करें > ऊपर दाईं ओर आइकन पर टैप करें > बीटा प्रोग्राम > आवेदन करने के लिए स्टेप्स को फॉलो करें।

ये भी पढ़ें: 6 अक्टूबर को लॉन्च होगा OnePlus Pad Go बजट टैबलेट, इन दमदार फीचर्स से होगा लैस

एक बार आवेदन जमा हो जाने के बाद, वनप्लस कुछ दिनों के भीतर आवेदन की समीक्षा करेगा और यदि आवेदन स्वीकृत हो जाता है, तो यूजर्स को अगले तीन दिनों में ओपन बीटा वर्जन मिलेगा।