Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Paris Olympics 2024: Google खिला रहा गेम, पिक्चर में ढूंढने होंगे दुनिया के सबसे ज्यादा खोजे जाने वाले स्पोर्ट्स

मोबाइल या पीसी स्क्रीन पर गेम खेलने के शौकीन हैं तो आज का गूगल डूडल आपके लिए ही है। पेरिस ओलंपिक के मौके पर गूगल रोजाना एक डूडल जारी कर रहा है। आज के डूडल में यूजर्स को एक मजेदार टास्क दिया जा रहा है। गूगल यूजर्स का टास्क ये है कि उन्हें अपनी स्क्रीन पर एक इमेज में कुछ स्पोर्ट्स को खोजना होगा।

By Shivani Kotnala Edited By: Shivani Kotnala Updated: Wed, 31 Jul 2024 10:45 AM (IST)
Hero Image
Paris Olympics 2024: आज के डूडल में गूगल खिला रहा एक मजेदार गेम

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। मोबाइल या लैपटॉप स्क्रीन पर गेम खेलना पसंद है तो आज का गूगल डूडल आपका दिन बनाने वाला है। जी हां, गूगल पेरिस ओलंपिक के मौके पर रोजाना एक डूडल जारी कर रहा है। आज का डूडल कुछ हट कर है। गूगल 31 जुलाई 2024 यानी आज के डूडल में अपने यूजर्स को एक खास गेम खेलने का मौका दे रहा है। इस गेम के साथ गूगल अपने यूजर्स की स्क्रीन पर एक पिक्चर शोकेस कर रहा है। इस पिक्चर में भीड़ नजर आती है। जहां, अलग-अगल लोग अलग-अलग कामों को करते नजर आएंगे। गूगल अपने यूजर्स को इस पिक्चर के साथ एक टास्क दे रहा है। इस पिक्चर के साथ गूगल 20 ऐसे स्पोर्ट्स, फ्रेंच आइकन और मोमेंट को खोजने का टास्क देता है, जिन्हें दुनिया में सबसे ज्यादा सर्च किया गया हो।

How To Play पर कर सकते हैं क्लिक

गूगल डूडल पर आज का गेम कैसे खेलना है, इसके लिए How To Play बटन पर भी टैप कर सकते हैं। गूगल समझाता है कि जैसे ही आप इस पिक्चर में कुछ पा लेते हैं, उस पर टैप करना होगा। आप गाइड की हेल्प भी ले सकते हैं। गेम प्ले के साथ आपकी स्क्रीन पर बांयीं ओर कुछ हिंट्स दी गई हैं। इन हिंट्स के साथ आपको पिक्चर में सेम इमेज खोजनी होगी। जैसे-जैसे आप गेम्स को खोजते जाएंगे आपके पॉइंट्स बनते जाएंगे।

ये भी पढ़ेंः Google मना रहा पेरिस ओलंपिक 2024 का जश्न, Doodle में दिखी फुटबॉल टूर्नामेंट की झलक

Let's Play पर क्लिक कर शुरू करें गेम

गूगल के इस गेम को आप पीसी या मोबाइल किसी भी डिवाइस पर प्ले कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले गूगल सर्च आने की जरूरत होगी। 

  • गूगल सर्च पर आने के बाद आपको गूगल डूडल पर क्लिक करना होगा।
  • अब गेम शुरू करने के लिए Let's Play पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक पिक्चर नजर आएगी, इस पिक्चर में बहुत से लोग नजर आएंगे।
  • आपको इस पिक्चर से उन स्पोर्ट्स को खोजना होगा जो स्क्रीन पर लेफ्ट साइड बनी हैं।