Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Realme 4K Smart TV First Sale : 50 इंच वाले 4K स्मार्ट टीवी की खरीद पर मिल रही 1,500 रुपये की छूट, जानिए कीमत और ऑफर्स

Realme 4K Smart TV First Sale Realme के दोनों समार्ट टीवी दो अगल-अल्ग स्क्रीन साइज 50 और 43 इंच में पेश किया गया है। दोनों स्मार्ट टीवी की खरीद पर भारी डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है। इसमें 11000 रुपये एक्सचेंज ऑफर शामिल है।

By Saurabh VermaEdited By: Updated: Fri, 04 Jun 2021 08:09 AM (IST)
Hero Image
यह Realme की प्रतीकात्मक फाइल फोटो है।

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Realme Smart TV 4K को आज यानी 4 जून 2021 को पहली बार बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया है। ग्राहक स्मार्ट टीवी को दोपहर 12 बजे से ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart और कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट से खरीददारी कर पाएंगे। Realme के दोनों समार्ट टीवी दो अगल-अल्ग स्क्रीन साइज 50 और 43 इंच में आते हैं। इन दोनों स्मार्ट टीवी की खरीद पर भारी डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है। इसमें 11,000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर के साथ ही कई बैकिंग डिस्काउंट शामिल हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से

Realme TV 4K की स्पेसिफिकेशन

  • Realme TV 4K स्मार्ट टीवी 43 और 50 इंच स्क्रीन साइज में उपलब्ध है। इस स्मार्ट टीवी की स्क्रीन का रिफ्रेश रेट 60Hz और व्यूइंग एंगल 178 डिग्री है। इसकी स्क्रीन क्रोम बूस्ट सपोर्ट करती है। इसके साथ ही टीवी में Dolby Vision दिया गया है। इसके अलावा टीवी की स्क्रीन में 1.07 बिलियन कलर्स हैं, जो शानदार व्यूइंग अनुभव प्रदान करते हैं। वहीं, इस टीवी को भारतीय बाजार में शाओमी, टीसीएल और थॉम्पसन के स्मार्ट टीवी से कड़ी टक्कर मिलेगी।
  • स्मार्टफोन ब्रांड Realme ने Realme X7 Max 5G के अलावा Realme TV 4K को भारत में लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्ट टीवी दो स्क्रीन साइज में उपलब्ध है। इस स्मार्ट टीवी में बेहतर व्यूइंग के लिए Dolby Vision दिया गया है। इसके साथ ही नए टीवी में चार स्पीकर सहित Dolby Atmos, Audio और DTS HD का सपोर्ट मिलेगा। 
  • कंपनी ने Realme TV 4K स्मार्ट टीवी में शानदार साउंड के लिए 24W के चार स्पीकर दिए हैं। इसके साथ ही टीवी में Dolby Atmos, Dolby Audio और DTS HD का सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा टीवी में वॉयस कंट्रोल और माइक्रोफोन जैसे लेटेस्ट फीचर्स दिए गए हैं।
  • Realme TV 4K स्मार्ट टीवी क्वाड-कोर MediaTek प्रोसेसर, Cortex-A53 CPU कोर और Mali G52 GPU से लैस है। हालांकि, कंपनी ने चिपसेट की मॉडल नंबर का खुलासा नहीं किया है। इसके अलावा टीवी में 2GB रैम और 16GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। साथ ही इसमें कनेक्टिविटी के लिए तीन एचडीएमआई पोर्ट, दो यूएसबी पोर्ट, एक ऑप्टिकल ऑडियो आउट, एक एवी-इन, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0 और इंफ्रारेड दिया गया है।

Realme TV 4K की कीमत

Realme TV 4K स्मार्ट टीवी के 43 इंच स्क्रीन साइज वाले मॉडल की कीमत 27,999 रुपये है, जबकि इसके 50 इंच स्क्रीन साइज वाले मॉडल की कीमत 39,999 रुपये रखी गई है। दोनों स्मार्ट टीवी पर एक साल की वारंटी दी जा रही है। साथ ही सिटी बैंक के डेबिट और क्रेडिट कार्ड पर 1,500 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। वही अन्य बैंक के कार्ड पर 1000 रुपये की छूट मिल रही है. साथ ही 6,667 रुपये के नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन पर स्मार्ट टीवी खरीदने का ऑप्शन दिया जा रहा है।