Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

realme C51: दमदार ऑक्टाकोर चिपसेट और 50MP कैमरा वाला फोन आज खरीदें सस्ता, पहली सेल में बंपर डिस्काउंट का मौका

realme C51 First sale Today अगर आप भी एक दमदार प्रोसेसर और बेहतरीन कैमरा क्वालिटी वाले फोन को खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो ये खबर आपका दिन बना सकती है। रियलमी की ओर से realme C51 एक न्यूली लॉन्च्ड स्मार्टफोन है। realme C51 की पहली सेल आज दोपहर 12 बजे लाइव होने जा रही है। realme C51 स्मार्टफोन को आप सेल में सस्ते में खरीद सकते हैं।

By Shivani KotnalaEdited By: Shivani KotnalaUpdated: Mon, 11 Sep 2023 10:49 AM (IST)
Hero Image
realme C51: दमदार ऑक्टाकोर चिपसेट और 50MP कैमरा वाला फोन आज खरीदें सस्ता

नई दिल्ली, टेक डेस्क। realme C51 की आज पहली सेल होने जा रही है। अगर आप भी एक दमदार प्रोसेसर और बेहतरीन कैमरा क्वालिटी वाले फोन को खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो ये खबर आपका दिन बना सकती है। रियलमी की ओर से realme C51 एक न्यूली लॉन्च्ड स्मार्टफोन है। आइए जल्दी से फोन की पहली सेल से जुड़ी जानकारियां पर एक नजर डाल लेते हैं-

  • realme C51 की पहली सेल आज दोपहर 12 बजे लाइव होने जा रही है। realme C51 स्मार्टफोन को आप सेल में सस्ते में खरीद सकते हैं।
  • realme C51 फोन की खरीदारी कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट और फ्लिपकार्ट से की जा सकेगी।
  • realme C51 फोन को कंपनी ने सिंगल वेरिएंट के साथ 8999 रुपये में लॉन्च किया है। अच्छी बात ये है कि फोन की पहली सेल में डिवाइस को 8499 रुपये में खरीद सकते हैं।
  • realme C51 की खरीदारी बैंक कार्ड ऑफर्स के साथ की जा सकती है। बैंक कार्ड ऑफर्स में ही 500 रुपये की बचत की जा सकेगी।

इन बैंक कार्ड पर पा सकते हैं छूट

  • ICICI Debit और Credit Cards, EMI और Net Banking
  • SBI Debit और Credit Cards
  • HDFC Debit और Credit Cards
  • Axis Bank Debit और Credit Cards
  • Kotak Mahindra Bank Debit और Credit Cards

ये भी पढ़ेंः Nokia G42 5G: प्रीमियम कलर और 11GB रैम के साथ आज आ रहा नोकिया का नया फोन, ये 5 खूबियां लुभा सकती हैं आपका दिल

realme C51 क्यों खरीदना चाहिए

realme C51 को खरीदने की कई वजहें हो सकती हैं। फोन को 10 हजार से कम कीमत पर लाने के बावजूद भी कई एडवांस फीचर से लैस बनाया गया है।

  • realme C51 को खरीद सकते हैं क्योंकि फोन 50MP प्राइमरी कैमरा के साथ लाया गया है।
  • realme C51 को एक आकर्षक रंग और डिजाइन में खरीदा जा सकता है। फोन मिंट ग्रीन जैसे कलर ऑप्शन में मौजूद है।
  • realme C51 को 4GB+4GB रैम ऑप्शन के साथ लाया गया है। ज्यादा रैम के साथ फोन में ज्यादा ऐप्स का इस्तेमाल एक समय में किया जा सकेगा।
  • realme C51 एक बजट डिवाइस होने के बावजूद भी 5000mAh बैटरी और 33W SUPERVOOC चार्ज जैसी खूबियों के साथ मिलता है। 

ये भी पढ़ेंः Android यूजर्स ध्यान दें! इस छोटी-सी लापरवाही की वजह से हैक हो जाएंगी जानकारियां, सरकार ने जारी किया अलर्ट