Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

108MP कैमरा वाला Redmi का ये दमदार स्मार्टफोन अगले महीने लेगा एंट्री, सामने आई कई खास जानकारी

Redmi 13 5G को जल्द ही भारत में पेश किया जाना है। ये 5G डिवाइस बहुत से खास फीचर्स के साथ पेश किए जाने हैं। आपको बता दें कि ये फोन 9 जुलाई को मार्केट में एंट्री लेगा। इस फोन में फोन में 108MP का मुख्य रियर कैमरा 5030mAh की बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। आइये इसके बारे में जानते हैं।

By Ankita Pandey Edited By: Ankita Pandey Updated: Fri, 21 Jun 2024 06:30 PM (IST)
Hero Image
Redmi 13 5G 9 जुलाई को भारत में होगा लॉन्च

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। जानी-मानी स्मार्टफोन कंपनी रेडमी जल्द ही भारत में अपने नए बजट फोन को लॉन्च करने जा रहा है। Redmi 13 5G को अगले महीने भारत में पेश किया जाएगा। कंपनी ने हैंडसेट की लॉन्च डेट के साथ इसके डिजाइन, कलर ऑप्शन और कई फीचर्स की जानकारी दी है।

आने वाला स्मार्टफोन को Redmi 12 5G का सक्सेसर माना जा रहा है, जिसे अगस्त 2023 में Redmi 12 4G के साथ भारत में लॉन्च किया गया था। यहां हम अपकमिंग फोन से जुड़े फीचर के बारे में जानेंगे।

Redmi 13 5G लॉन्च डेट

  • Redmi India ने एक X पोस्ट में Redmi 13 5G के भारत में लॉन्च होने की पुष्टि की है। इस फोन को 9 जुलाई को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा।
  • Xiaomi India की वेबसाइट पर फोन के लिए एक माइक्रोसाइट भी बनाई गई है। यह आगामी हैंडसेट के डिजाइन और कलर ऑप्शन की जानकारी देता है।
  • डिस्प्ले की बात करें तो इस फोन में एक फ्लैट डिस्प्ले के साथ मोटे बेजल और फ्रंट कैमरा सेंसर के लिए होल-पंच स्लॉट दिया गया है।
  • हैंडसेट के दाहिने किनारे पर वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन है। ऊपरी किनारे पर 3.5 मिमी ऑडियो जैक देखा जा सकता है।
  • Redmi 13 5G में, ग्लास फिनिश और डुअल रियर कैमरा सिस्टम है। फोन को दो कलर नीले और गुलाबी में टीज किया गया है।

यह भी पढ़ें - VPN इस्तेमाल कर यूट्यूब प्रीमियम सब्सक्रिप्शन लेना पड़ेगा महंगा! कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती

Redmi 13 5G के फीचर्स

  • फीचर्स की बात करें तो इस 5G हैंडसेट में 108MP का मेन रियर कैमरा होने की पुष्टि की गई है।
  • इसके अलावा इसमें क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 प्रोसेसर होगा और Android 14 पर आधारित HyperOS का सपोर्ट मिलेगा।
  • इसमें 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,030mAh की बैटरी होने की भी पुष्टि की गई है। जल्द ही Redmi 13 5G के बारे में और जानकारी मिलने की संभावना है।

बता दें कि Redmi 13 4G वेरिएंट को इस महीने की शुरुआत में चुनिंदा यूरोपीय देशों में पेश किया गया था। यह MediaTek Helio G91 Ultra SoC, 6.79-इंच की फुल-HD+ LCD स्क्रीन, 108-मेगापिक्सल के मुख्य कैमरे और 33W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।

यह भी पढ़ें - Reliance JioFiber: अनलिमिडेट डेटा वाला ब्रॉडबेंड कनेक्शन, प्लान से लेकर सब्सक्रिप्शन तक जानें सभी डिटेल्स