Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

लॉन्च से पहले Redmi K70 Pro के फीचर्स और डिजाइन का हुआ खुलासा, जानें कीमत और खूबीयां

Redmi K70 Series Launch Date कंपनी द्वारा शेयर किए गए टीजर से पुष्टि होती है कि आगामी Redmi K70 Pro स्मार्टफोन ब्लैक और व्हाइट कलर ऑप्शन में लॉन्च होगा। Xiaomi डिवाइस को ट्रिपल सेटअप और कैमरा रिंग और एक सिंगल फ्लैशलाइट रिंग से लैस करेगा। कैमरा आइलैंड पुष्टि करता है कि डिवाइस में OIS के साथ 50MP का प्राइमरी सेंसर होगा।

By Anand PandeyEdited By: Anand PandeyUpdated: Fri, 24 Nov 2023 03:45 PM (IST)
Hero Image
Redmi K70 Pro स्मार्टफोन ब्लैक और व्हाइट कलर ऑप्शन में लॉन्च होगा।

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Redmi अपना पॉवरफुल स्मार्टफोन Redmi K70 सीरीज को टीज करना शुरू कर दिया है। कंपनी ने अपने अपकमिंग फोन के फीचर्स और डिजाइन का खुलासा किया है। रिपोर्ट की माने तो Redmi K70 सीरीज में तीन फोन- Redmi K70, Redmi K70e और Redmi K70 Pro होंगे।

Redmi K70 Pro में ट्रिपल रियर कैमरे होंगे। टीजर यह भी पुष्टि करते हैं कि इसमें OIS के साथ 50MP कैमरा और 2x ऑप्टिकल जूम होगा।

Redmi K70 Pro की स्पेसिफिकेशन आई सामने

कंपनी द्वारा शेयर किए गए टीजर से पुष्टि होती है कि आगामी Redmi K70 Pro स्मार्टफोन ब्लैक और व्हाइट कलर ऑप्शन में लॉन्च होगा। Xiaomi डिवाइस को ट्रिपल सेटअप और कैमरा रिंग और एक सिंगल फ्लैशलाइट रिंग से लैस करेगा। कैमरा आइलैंड पुष्टि करता है कि डिवाइस में OIS के साथ 50MP का प्राइमरी सेंसर होगा।

ये भी पढ़ें: 16GB रैम और 50MP कैमरा के साथ लॉन्च हुई Honor की ये सीरीज, यहां जानें सारी जरूरी डिटेल

स्मार्टफोन 2x ऑप्टिकल जूम के साथ एक टेलीफोटो सेंसर के साथ आएगा। Xiaomi स्मार्टफोन को रियर पर टेक्सचर्ड पैनल से लैस करेगा। डिवाइस के टॉप पर इन्फ्रारेड सेंसर और एक सेकेंडरी माइक्रोफोन देखा जा सकता है।

Redmi K70 सीरीज लॉन्च डेट

Redmi K70 सीरीज 29 नवंबर को चीन के समयानुसार शाम 19:00 बजे लॉन्च होने वाली है, जो भारतीय दर्शकों के लिए शाम 4:30 बजे होगी।

Redmi K70e, Redmi K70 भी होंगे लॉन्च

प्रो मॉडल के साथ Redmi K70e और Redmi K70 भी लॉन्च होंगे। Redmi K70e में 1,800 निट्स की पीक ब्राइटनेस और 1,920Hz की PWM डिमिंग रेट के साथ 1.5K डिस्प्ले होने की पुष्टि की गई है। यह मीडियाटेक डाइमेंशन 8300 अल्ट्रा चिपसेट से लैस होगा।

ये भी पढ़ें: OnePlus 12 फ्लैगशिप स्मार्टफोन के कलर वेरिएंट का हुआ खुलासा, जानें कीमत और फीचर्स

अपकमिंग स्मार्टफोन नए हाइपरओएस पर चलेगा और इसमें 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,500mAh की बैटरी होगी। Redmi K70 के बारे में ज्यादा डिटेल सामने नहीं आई है। रिपोर्ट की माने तो ये फोन डाइमेंशन 8300 चिपसेट के साथ आएगा।