Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Redmi Note 12 Series इसी महीने हो सकती है लांच, जानिये सभी लीक फीचर्स

Redmi Note 12 Series जल्द ही अक्टूबर के महीने में लांच हो सकती है। हालाँकि इस सीरीज के लांच से पहले ही मीडिया रिपोर्ट के जरिये कई फीचर्स लीक हो चुके हैं। साथ ही लांच और सेल डेट का भी जानकारी मिली है।

By Kritarth SardanaEdited By: Updated: Fri, 21 Oct 2022 08:02 PM (IST)
Hero Image
Redmi Note 11 series photo credit- Jagran file photo

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Redmi Note 12 series: चीन की कंपनी Xiaomi अपनी Redmi Note 12 सीरीज को इसी महीने लांच करेगी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कंपनी इस सीरीज को अक्टूबर के अंत तक लांच कर सकती है। इसके अलावा फोन की बिक्री 11 नवंबर से शुरू भी हो सकती है। कंपनी इस सीरीज से 3 स्मार्टफोन लांच कर सकती है।

Redmi Note 12 Series के संभावित फीचर्स

कंपनी इस सीरीज से Redmi Note 12, Redmi Note 12 Pro और Redmi Note 12 Pro+ के नाम से 3 मॉडल लांच कर सकती है। इस सीरीज में MediaTek Dimensity 1080 का ओक्टा कोर प्रोसेसर लगा हो सकता है। रिपोर्ट अनुसार Redmi Note 12 में 67 W, Redmi Note 12 Pro में 120 W और Redmi Note 12 Pro+ में 210 W की फ़ास्ट चार्जिंग का फीचर दे सकती है।

फोन के तीनों मॉडल 5जी नेटवर्क के साथ लांच हो सकते हैं। इस सीरीज में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल सकता है। Redmi Note 12 में 50 MP का मेन बैक कैमरा लगा हो सकता है। तो वहीँ Redmi Note 12 Pro+ में 200 MP का मेन बैक कैमरा लगा हो सकता है।

Redmi Note 12 Pro और Redmi Note 12 Pro+ में 6.6 इंच का Full HD+ एमोलेड डिस्प्ले मिल सकता है।फोन में 120 Hz का रिफ्रेश रेट मिल सकता है। Redmi Note 12 Pro में 4980 mAh की बैटरी और Note 12 Pro+ मॉडल में 4300 mAh की बैटरी लगी मिल सकती है। यह फोन Android 12 या Android 13 के साथ लॉन्च हो सकता है।

इस फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर, डुअल सिम, 3.www.jagran.com/technology/tech-news-amazon-diwali-sale-bumper-offer-is-available-on-redmi-9-activ-know-about-this-special-offer-23154194.html5 mm जैक, ब्लूटूथ और वाई फाई जैसे फीचर्स मौजूद हो सकते हैं।

Redmi Note 12 series के सभी फीचर्स मीडिया रिपोर्ट के आधार पर ही बताए गए हैं। शाओमी ने फोन के किसी भी फीचर की कोई जानकारी नहीं दी है। यह सीरीज पहले चीन में लांच होगी। लेकिन ऐसी उम्मीद है कि कंपनी भारत में इसे लांच करेगी।  

यह भी पढ़ें- Amazon Great Indian Festival Sale: Redmi Note 11 पर मिल रही है भारी छूट, जानिए इस ऑफर को  

Amazon Diwali Sale: Redmi 9 Activ पर मिल रहा है बंपर पे बंपर ऑफर, जानिए इस खास ऑफर के बारे में