Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

200MP कैमरा वाले 5G मॉडल के साथ-साथ इस फोन के 4G वर्जन को भी लॉन्च करेगा Redmi, यहां जानें जरूरी डिटेल

Redmi ने हाल ही में ऑफिशियली इस बात की जानकारी दी है कि वह Redmi note13 सीरीज को जल्द ही भारत में लॉन्च करने वाली है। इस लिस्ट में 3 5G स्मार्टफोन शामिल किए गए है। मगर हाल की रिपोर्ट में यह बात भी सामने आई है कि कंपनी इसके साथ ही अपने 4G मॉडल को लॉन्च कर सकती है। आइये इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

By Ankita PandeyEdited By: Ankita PandeyUpdated: Thu, 14 Dec 2023 07:24 PM (IST)
Hero Image
5G के साथ आएगा Redmi Note 13 4G सीरीज, यहां जानें डिटेल

 टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। स्मार्टफोन में अपना दबदबा बनाए रखने के लिए Xiaomi मार्केट में अपने नए स्मार्टफोन लाती रहती है। इसी सिलसिले को जारी रखते हुए शाओमी के सब-ब्रांड Redmi ने अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन सीरीज Redmi Note 13 की लॉन्च डेट का खुलासा कर दिया है। बता दें कि ये सीरीज भारत में 4 जनवरी को लॉन्च होने वाली है।

हालांकि चीन में इस सीरीज को सितंबर में ही लॉन्च कर दिया गया था, जिसमें तीन मॉडल- Redmi Note 13, Redmi Note 13 Pro और Redmi Note Pro + शामिल होंगे। अब नई रिपोर्ट में जानकारी मिली है कि Redmi Note 13 4G सीरीज को भी लॉन्च किया जा सकता है।

Redmi Note 13 4G के फीचर्स आए सामने

  • एक नई मीडिया रिपोर्ट में पता चला है कि 5G मॉडल के साथ कंपनी दो 4G Redmi Note 13 फोन लॉन्च कर सकती है।
  • ये डिवाइस Redmi Note 13 और Redmi Note 13 Pro होंगे।आइये इसके फीचर्स के बारे में जानते हैं।
  • डिस्प्ले की बात करें तो दोनों डिवाइस में 6.67-इंच AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जिसमें FHD+ रिजॉल्यूशन और 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलेगा। इसके अलावा इन डिवाइस में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन भी मिलता है।
  • प्रोसेसर की बात करें तो डिवाइस में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 685 चिपसेट होगा, जबकि प्रो मॉडल में मीडियाटेक हेलियो G99 प्रोसेसर मिलेगा।
  • ये डिवाइस दो वेरिएंट 8GB + 256GB और 12GB + 512GB वेरिएंट में उपलब्ध होंगे।

यह भी पढ़ें - 90W चार्जिंग सपोर्ट और 50MP के कैमरा के साथ बहुत से कलर ऑप्शन में आएगा Xiaomi 14 Ultra, यहां जानें सारी डिटेल

Redmi Note 13 का कैमरा

  • दोनों डिवाइस में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल सकता है। जहां स्टैंडर्ड मॉडल में 108MP के प्राइमरी सेंसर, 8MP अल्ट्रावाइड यूनिट और 2MP डेप्थ या मैक्रो सेंसर है।
  • वहीं प्रो मॉडल में 200MP का प्राइमरी सेंसर, 50MP और 108MP सेंसर हैं।

यह भी पढ़ें -Redmi Note 13 series: 200MP कैमरा और 120W फास्ट चार्जिंग फीचर वाला फोन धमाकेदार एंट्री को तैयार, इस दिन लॉन्च होंगे Smartphone