Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Redmi Note 13 Turbo में मिलेगा पावरफुल चिपसेट और बड़ी बैटरी, लॉन्च से पहले सामने आई ये डिटेल

Redmi Note 13 Turbo को लेकर कई तरह की जानकारी सामने आ चुकी है। इसके लॉन्च को लेकर उम्मीद है कि इसे अगले कुछ महीनों में ग्लोबली लॉन्च किया जा सकता है। उम्मीद है कि इस फोन में परफॉर्मेंस के लिए Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर दिया जाएगा। इसके अलावा 5000 mAh की बड़ी बैटरी इसमें मिलेगी। आइए इसके बारे में जानते हैं।

By Yogesh Singh Edited By: Yogesh Singh Updated: Sat, 30 Mar 2024 05:30 PM (IST)
Hero Image
Redmi Note 13 Turbo जल्द ग्लोबली लॉन्च हो सकता है।

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। शाओमी की Note 13 सीरीज में एक नया स्मार्टफोन ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है। इसको Redmi Note 13 Turbo के नाम से पेश किया जाने की उम्मीद है। अब इस फोन के लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशन की जानकारी सामने आई है। इसे अगले कुछ महीनों में लॉन्च किया जा सकता है। इस फोन को 120Hz रिफ्रेश रेट और पावरफुल चिपसेट के साथ लाया जा सकता है। आइए इसके बारे में जान लेते हैं।

Redmi Note 13 Turbo स्पेसिफिकेशन (संभावित)

इस फोन को क्वालकॉम Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर के साथ ग्लोबली लॉन्च किया जाएगा। फोन में 144hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करने वाली 6.78 इंच 1.5K OLED स्क्रीन दी जाएगी।

रिपोर्ट के मुताबिक इसमें 90 वॉट की वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करने वाला 5,000 mAh का बैटरी पैक मिलेगा।

Note 13 Turbo में 50 मेगापिक्सल का Sony IMX882 सेंसर मिलेगा। इसके दूसरे सेंसर्स के बारे में जानकारी सामने नहीं आई है। उम्मीद है कि फोन में सेल्फी के लिए 20 मेगापिक्सल का सेंसर दिया जाएगा।

यह फोन आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉइड 14 ओएस पर रन करेगा। हाल ही में इस फोन के डिजाइन की झलक भी देखने को मिली थी। फोन के राइट साइड में वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन दी जाएगी।

कब होगा लॉन्च?

इस फोन को लॉन्च को लेकर शाओमी की तरफ से कुछ भी आधिकारिक तौर पर नहीं कहा गया है। लेकिन इसको लेकर तमाम तरह की खबरें सामने आना शुरू हो चुकी हैं। इस फोन के ग्लोबल मार्केट के साथ ही भारत में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें- Microsoft और OpenAI की डेटा सेंटर प्रोजेक्ट पर काम करने की योजना, 100 बिलियन डॉलर होंगे खर्च