Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Redmi ने भारत में लॉन्च किया सस्ता स्मार्ट टीवी, जानें 32 इंच डिस्प्ले वाले Redmi Smart Fire TV 2024 की खूबियां और कीमत

Redmi ने भारत में Redmi Smart Fire TV 32 का नया वर्जन लॉन्च किया है। इससे पहले कंपनी ने इस टीवी को पिछले साल मार्केट में उतारा था। हालांकि नए वेरिएंट की फीचर्स और हार्डवेयर में कुछ भी बदलाव नहीं किया गया है। लेकिन इसकी कीमत कम जरूर कर दी गई हैं। टीवी के रिमोट में एलेक्सा बटन दिया गया है।

By Jagran News Edited By: Subhash Gariya Updated: Fri, 07 Jun 2024 04:28 PM (IST)
Hero Image
Redmi Smart Fire TV को 11,999 रुपये लॉन्च किया गया है।

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Xiaomi का सब-ब्रांड Redmi ने भारत में Redmi Smart Fire TV का नया वर्जन लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस टीवी को 32-इंच के साइज में पेश किया गया है। यह टीवी 12,000 रुपये तक की कीमत में लाया गया है। रेडमी का लेटेस्ट 2024 एडिशन फायर टीवी मॉडल को पिछले साल जैसे हार्डवेयर और फीचर के साथ पेश किया गया है। हालांकि, इसे पिछले साल से कम कीमत में लॉन्च किया गया है।

Redmi Smart Fire TV 2024 की कीमत

Redmi Smart Fire TV 32 2024 स्मार्टटीवी को 11,999 रुपये की कीमत में पेश किया गया है। इस टीवी की बिक्री 11 जून से Xiaomi की वेबसाइट, Amazon, और Flipkart पर शुरू होगी।

Redmi Smart Fire TV 2024 स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

Redmi Fire TV में 32-इंच HD-Ready डिस्पले दिया गया है, जिसका व्यूविंग एंगल 178-डिग्री, ऑटो लो लेटेंसी मोड, 6.5ms रिस्पॉन्स टाइम और 96.9 प्रसेंट स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो दिया गया है।

Redmi Smart Fire TV 2024 स्मार्ट टीवी प्रीमियम मैटल डिजाइन और नौरो बैजल के साथ मार्केट में उतारा गया है। इस बजट में आने वाले दूसरे स्मार्ट टीवी प्लास्टिक फ्रेम के साथ मार्केट में उतारे गए हैं। वहीं, रेडमी का यह प्रीमियम मैटल फ्रेम के साथ आता है।

रेडमी के इस टीवी में क्वाड कोर प्रोसेसर और ग्राफिक्स के लिए Mali G31 MP2 GPU दिया गया है। इस टीवी में 1GB RAM और 8GB इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। Redmi Smart Fire TV अमेजन के FireTV OS 7 पर रन करता है। इस टीवी में 12,000 एप्स का सपोर्ट दिया गया है।

रेडमी के इस टीवी में लाइव टीवी चैनल, पैरेंटल कंट्रोल और डाटा मॉनीटरिंग जैसे फीचर मिलते हैं। इस टीवी का साउंड आउटपुट 20W है। इसमें 10W के दो स्पीकर दिए गए हैं। टीवी में Dolby Audio, DTS-HD, और DTS Virtual:X का सपोर्ट दिया गया है।

यह भी पढ़ें: Apple यूजर्स को तगड़ा झटका, iPhone और Apple Watch में सिंगल हेयरलाइन क्रैक रिपेयर के लिए ढीली करनी होगी जेब

रेडमी स्मार्ट फायर टीवी के रिमोट में Alexa बटन के साथ-साथ OTT एप्स के लिए हॉटकी सपोर्ट दिया गया है। Connectivity की बात करें तो इसमें डुअल-बैंड वाई-फाई, Miracast, 2 USB 2.0 पोर्ट, AirPlay, Bluetooth 5.0, और HDMI पोर्ट दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें: Fridge की बेस्ट कूलिंग के लिए सही टेम्प्रेचर है जरूरी, गर्मियों में इन टिप्स को जरूर करें फॉलो