Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Redmi x Harry Potter: हैरी पॉटर थीम के साथ लॉन्च होंगे Redmi Turbo 3 और Redmi Pad 3, डिजाइन है देखने लायक

चाइनीज टेक कंपनी ने कहा कि Redmi पैड प्रो का लिमिटेड एडिशन मॉडल दुनिया का पहला हैरी पॉटर-थीम वाला टैबलेट होगा। इनका अनावरण 10 अप्रैल को शाम 7 बजे सीएसटी पर चीन में किया जाएगा। इसके डिजाइन के बारे में बात करें तो रेडमी पैड प्रो हैरी पॉटर एडिशन में पीछे की तरफ हॉगवर्ट्स का एक बड़ा सा लोगो है।

By Yogesh Singh Edited By: Yogesh Singh Updated: Tue, 09 Apr 2024 05:30 PM (IST)
Hero Image
हैरी पॉटर थीम के साथ लॉन्च होंगे शाओमी के ये डिवाइस

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Xiaomi ने अपने यूजर्स को एक खास तोहफा दिया है। कंपनी ने रेडमी टर्बो 3 और Redmi Pad Pro को मेजिकल लिमिटेड एडिशन में पेश करने की प्लानिंग कर ली है। अपकमिंग टैबलेट और स्मार्टफोन जल्द ही चाइना में लॉन्च होने वाले हैं। लेकिन लॉन्च होने से पहले इनका लुक देखने को मिला है। देखने में ये काफी खूबसूरत लग रहे हैं।

हैरी पॉटर-थीम वाला पहला टैबलेट

चाइनीज टेक कंपनी ने कहा कि रेडमी पैड प्रो का लिमिटेड एडिशन मॉडल दुनिया का पहला हैरी पॉटर-थीम वाला टैबलेट होगा। इनका अनावरण 10 अप्रैल को शाम 7 बजे सीएसटी पर चीन में किया जाएगा। इसके डिजाइन के बारे में बात करें तो रेडमी पैड प्रो हैरी पॉटर एडिशन में पीछे की तरफ हॉगवर्ट्स का एक बड़ा सा लोगो है। खास बात है कि इसमें एक अलग तरह का सिक्योरिटी कवर दिया गया है।

दिखने में बेहद स्टाइलिश

जबकि टैबलेट का डिजाइन देखने में काफी सिंपल है। इसके रियर पैनल के निचले हिस्से पर हॉगवर्ट्स का लोगो है। दूसरी ओर उपर का हिस्सा एक स्टाइलिश नक्काशी के साथ आता है। फ्लैश मॉड्यूल में हैरी पॉटर के लाइट के आकार का एक निशान भी है। दोनों ही डिवाइस पर "हैरी पॉटर" ब्रांडिंग दिखती है।

संभावित स्पेसिफिकेशन

इनके स्पेसिफिकेशन की जानकारी नहीं आई है। लेकिन डिजाइन के अलावा इन दोनों ही डिवाइस में बाकी चीजें सेम है तो उम्मीद है कि टैबलेट में 12.1 इंच 2.5K LCD डिस्प्ले मिलेगी। जो 120hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। हुड के तहत, इसमें स्नैपड्रेगन 7s Gen 2 SoC चिपसेट दिया जाएगा। इसमें 33 वॉट चार्जिंग वाली 10,000 mAh बैटरी मिलेगी।

ये भी पढ़ें- Motorola Edge 50 Pro और iQOO Neo 9 Pro दोनों में कौन सा फोन बेस्ट, किसमें मिलता है दमदार परफॉर्मेंस