Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Reliance AGM 2023: इस साल दिसम्बर तक पूरे देश में होंगी Jio 5G सर्विस, दस लाख 5G सेल होंगे शुरू

Reliance AGM 2023 आरआईएल के अध्यक्ष मुकेश अंबानी ने कहा कि इस साल के अंत तक जियो के दस लाख 5जी सेल चालू हो जाएंगे। कंपनी दूसरी टेलीकॉम कंपनियों के मुकाबले पांच गुना अधिक नेट पोर्टेबिलिटी के साथ ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों को जुटाने की कोशिशों में है। कंपनी ने कहा है कि रिलायंस जियो दिसम्बर तक पूरे देश में 5जी सर्विस को रोलआउट कर देगी।

By Shivani KotnalaEdited By: Shivani KotnalaUpdated: Mon, 28 Aug 2023 04:04 PM (IST)
Hero Image
Reliance AGM 2023: इस साल दिसम्बर तक पूरे देश में होंगी Jio 5G सर्विस

टेक डेस्क, नई दिल्ली। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) की आज 46वीं वार्षिक आम बैठक हो रही है। एजीएम वीडियो-कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आयोजित की जा रही है। कंपनी ने इस बैठक में कहा है कि रिलायंस जियो इस साल के अंत यानी दिसम्बर तक पूरे देश में 5जी सर्विस को रोलआउट कर देगी।

ज्यादा से ज्यादा ग्राहक जुटा रही कंपनी

आरआईएल के अध्यक्ष मुकेश अंबानी ने कहा कि इस साल के अंत तक जियो के दस लाख 5जी सेल चालू हो जाएंगे। कंपनी दूसरी टेलीकॉम कंपनियों के मुकाबले पांच गुना अधिक नेट पोर्टेबिलिटी के साथ ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों को जुटाने की कोशिशों में है।

RIL AGM 2023 को संबोधित करते हुए कहा कि मुकेश अंबानी ने कहा कि Jio 5G के साथ हमारी अर्थव्यवस्था के लगभग सभी क्षेत्रों में बदलाव रखने की क्षमता है। इन क्षेत्रों में, शिक्षा से लेकर कृषि और स्वास्थ्य सेवाएं शामिल हैं।

Jio 5G रोलआउट दुनिया का सबसे फास्ट रोलआउट

मुकेश अंबानी ने कहा कि कंपनी ने पिछले साल अक्टूबर में 5G रोलआउट शुरू किया था। इसी के साथ मात्र 9 महीनों में Jio 5G देश के 96 प्रतिशत शहरों को कवर कर चुका है। उन्होंने कहा कि इस साल 23 दिसम्बर तक पूरे देश को Jio 5G की सेवाएं मिल जाएंगी।

Jio 5G को अब तक का दुनिया का सबसे तेज 5G रोल आउट माना जा रहा है। मुकेश अंबानी ने कहा कि भारत में चालू कुल 5G सेल में से लगभग 85% Jio के नेटवर्क में हैं। कंपनी हर 10 सेकंड में अपने नेटवर्क में एक 5G सेल जोड़ रही है।

Jio AirFiber की लॉन्चिंग तारीख का हुआ खुलासा

बता दें, RIL AGM 2023 में जियो के एयर फाइबर (Jio AirFiber) को लेकर अपडेट शेयर किया गया है। कंपनी ने जियो के एयर फाइबर (Jio AirFiber) की लॉन्चिंग डेट से पर्दा हटा दिया है। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) की बैठक में मुकेश अंबानी ने कहा कि जियो के एयर फाइबर (Jio AirFiber) को 19 सितंबर को लॉन्च किया जा रहा है।