Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Samsung Galaxy A51, Galaxy A71 की कीमत का खुलासा, भारत में जल्द होंगे लॉन्च

Samsung Galaxy A51 और Galaxy A71 स्मार्टफोन में पंच-होल के साथ Infinity O डिस्प्ले दिया गया है

By Renu YadavEdited By: Updated: Tue, 07 Jan 2020 05:24 PM (IST)
Hero Image
Samsung Galaxy A51, Galaxy A71 की कीमत का खुलासा, भारत में जल्द होंगे लॉन्च

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Samsung ने ​पिछले महीने ही अपने दो स्मार्टफोन Galaxy A51 और Galaxy A71 को वियतनाम में लॉन्च किया था। इसके बाद से चर्चा है कि कंपनी अब जल्द ही इन फोन्स को भारतीय बाजार में उतार सकती है। वहीं अब कंपनी ने पोस्टर्स के जरिए आधिकारिक तौर पर स्पष्ट कर दिया है कि ये स्मार्टफोन्स जल्द ही भारत में दस्तक दे सकते हैं। कंपनी ने लॉन्च से पहले प्रमोशन के लिए जगह-जगह Galaxy A51 और Galaxy A71 के पोस्टर लगाने शुरू कर दिए हैं। वहीं अब इनकी कीमत से जुड़ी जानकारी सामने आई है। 

91Mobiles के ​जरिए सामने आई रिपोर्ट के अनुसार भारतीय बाजार में Galaxy A51 की कीमत 22,990 रुपये होगी। जबकि Galaxy A71 को 29,990 रुपये की कीमत में लॉन्च किया जाएगा। साथ ही यह भी रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि ये फोन 15 जनवरी तक भारत में उपलब्ध हो जाएंगे।

Samsung Galaxy A51 के स्पेसिफिकेशन्स

Samsung Galaxy A51 में 6.5 इंच का फुल एचडी+ सुपर एमोलेड ​Infinity-O डिस्प्ले दिया गया है और इसका स्क्रीन रेजोल्यूशन 2040×1080 पिक्सल है। फोन को Exynos 9611 प्रोसेसर पर पेश किया गया है और इसमें मौजूद स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से एक्सपेंड भी किया जा सकता है। वहीं फोन में 48 + 12 + 5 + 5 मेगापिक्सल का क्वाड कैमरा सेटअप ​मौजूद है। वहीं यूजर्स 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरे से खूबसूरत सेल्फी क्लिक कर सकते हैं। फोन में 4,000एमएएच की बैटरी दी गई है। 

Samsung Galaxy A71 के स्पेसिफिकेशन्स

Samsung Galaxy A71 में 2400×1080 पिक्सल स्क्रीन रेजोल्यूशन के साथ 6.7 इंच का फुल एचडी+ सुपर एमोलेड Infinity-O डिस्प्ले दिया गया है। यह फोन Snapdragon 730 प्रोसेसर से लैस है और Android 10 ओएस पर काम करता है। इसमें 64 + 12 + 5 + 5 मेगापिक्सल का क्वाड कैमरा दिया गया है। जबकि फ्रंट कैमरा 32 मेगापिक्सल का है। पावर बैकअप के लिए इसमें भी 4,000एमएएच की बैटरी उपलब्ध है।