Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Samsung Galaxy A53, Galaxy A54, और Galaxy S21 FE यूजर्स को जल्द मिलेगा One UI 6.1 अपडेट

सैमसंग के मिड रेंज प्रीमियम स्मार्टफोन के लिए जल्द One UI 6.1 अपडेट रिलीज किया जा सकता है। इन स्मार्टफोन Samsung Galaxy A53 Galaxy A54 और Galaxy S21 FE शामिल हैं। सैमसंग इससे पहले अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन Samsung Galaxy S21 Galaxy Z Flip 3 और Galaxy Z Fold 3 के लिए इस ऑपरेटिंग सिस्टम का अपडेट को रिलीज कर चुकी है।

By Jagran News Edited By: Subhash Gariya Updated: Mon, 06 May 2024 05:57 PM (IST)
Hero Image
Samsung के तीन स्मार्टफोन को जल्द मिलेगा लेटेस्ट वनयूआई अपडेट

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Samsung के तीन स्मार्टफोन Galaxy A53, Galaxy A54, और Galaxy S21 FE के लिए One UI 6.1 अपडेट रोलआउट करेगा। नए अपडेट के साथ सैमसंग के इन स्मार्टफोन को नए फीचर मिलने के साथ-साथ परफॉर्मेंस में भी सुधार आएगा। One UI 6.1 को फिलहाल दुनियाभर में लाखों यूजर्स इस्तेमाल कर रहे हैं।

सैमसंग इससे पहले One UI 6.1 अपडेट को अपने कुछ फ्लैगशिप स्मार्टफोन के लिए रोलआउट कर चुका है। Samsung Galaxy S21, Galaxy Z Flip 3, और Galaxy Z Fold 3 यूजर्स इस अपडेट को इस्तेमाल कर पा रहे हैं।

One UI 6.1 अपडेट शेड्यूल

रिपोर्ट्स की माने तो One UI 6.1 अपडेट को जल्द Samsung Galaxy A53, Galaxy A54, और Galaxy S21 FE के लिए रोलआउट किया जा सकता है। इस अपडेट को ग्लोबल यूजर्स के लिए पेश किया जाएगा। अलग-अलग रीजन में आने में कुछ समय लग सकता है। सैमसंग जल्द ही अपडेट को अपने दूसरे स्मार्टफोन के लिए रोलआउट कर सकती है।

One UI 6.1 के फीचर्स

One UI 6.1 को कई नए फीचर्स और इम्प्रूवमेंट के साथ पेश किया गया है। Gallery ऐप में बेहतर सर्च और इन-बिल्ट वीडियो प्लेयर में वीडियो प्लेबैक स्पीड जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके साथ ही यूजर्स वॉलपेपर में बेहतर इफेक्ट और फ्रेम के साथ-साथ कस्टमाइजेबल स्क्रीन लॉक विजिट मिलते हैं।

यह भी पढ़ें: अब Youtube पर भी मिला AI का मजा! Jump Ahead फीचर की मदद से देख पाएंगे वीडियो का पॉपुलर हिस्सा

इसके साथ ही कुछ अन्य फीचर्स जिसमें कस्माइजेबल अलार्म अलर्ट और कैलेंडर एंट्रीज के साथ स्टीकर, रिमाइंडर कैटेगरी आइकन भी शामिल हैं। One UI 6.1 में सैमसंग यूजर्स को Quick Share और Samsung Find ऐप का सपोर्ट मिलता है। इसके साथ ही गैलेक्सी डिवाइसेस के साथ Bluetooth Auracast और टैब ग्रप सिंकिंग का भी सपोर्ट मिलता है।

One UI 6.1 में यूजर्स को Samsung Cloud, Samsung Wallet में इन्हेंस डेटा प्रोटेक्शन सपोर्ट मिलता है। इसके साथ ही यूजर्स को Video Call Effects और Weather विजिट का भी सपोर्ट मिलता है।

यह भी पढ़ें: BSNL यूजर्स का खत्म हुआ इंतजार, पूरे भारत में इस साल अगस्त में लॉन्च होगी 4G सर्विस