Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Samsung ने पेश किए Galaxy Book 4 series notebooks, चेक करें डिटेल्स

सैमसंग ने बीते दिन गैलेक्सी इवेंट के साथ अपनी Galaxy S24 Series को पेश किया है। सैमसंग के नए फोन ग्लोबली लॉन्च हुए हैं। साथ ही भारत में Galaxy S24 Series को 79900 रुपये में लाए जाने का एलान हो चुका है। इसी बीच कंपनी ने होम मार्केट (South Korea) में Galaxy Book 4 series को पेश कर दिया है।

By Shivani Kotnala Edited By: Shivani Kotnala Updated: Thu, 18 Jan 2024 04:30 PM (IST)
Hero Image
Samsung ने पेश किए Galaxy Book 4 series notebooks

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। सैमसंग ने बीते दिन गैलेक्सी इवेंट के साथ अपनी Galaxy S24 Series को पेश किया है। सैमसंग के नए फोन ग्लोबली लॉन्च हुए हैं। साथ ही भारत में Galaxy S24 Series को 79,900 रुपये में लाए जाने का एलान हो चुका है।

फ्लिपकार्ट पर Galaxy S24 Series का लैंडिंग पेज लाइव हो चुका है। इसी बीच कंपनी ने होम मार्केट (South Korea) में Galaxy Book 4 series को पेश कर दिया है।

Galaxy Book 4 series में कंपनी Galaxy Book 4 Pro, Galaxy Book 4 Pro 360 और Galaxy Book 4 Ultra को पेश किया है।

Galaxy Book 4 Pro

  • Galaxy Book 4 Pro को कंपनी ने 16 इंच और 14 इंच के दो वेरिएंट में पेश किया है।
  • Galaxy Book 4 Pro के दोनों ही वेरिएंट को Intel Core Ultra 7/ Intel Core Ultra 5 CPUs के साथ लाया गया है।
  • Galaxy Book 4 Pro के दोनों ही वेरिएंट 2880×1800 रेजोल्यूशन के साथ लाए गए हैं।
  • Galaxy Book 4 Pro के दोनों ही वेरिएंट 63Wh बैटरी और 65W अडॉप्टर के साथ आते हैं।

Galaxy Book 4 Pro 360

  • Galaxy Book 4 Pro 360 1.66kg वजन और 12.8mm की थिकनेस के साथ लाया गया है।
  • Galaxy Book 4 Pro 360 Core Ultra 5 variant और Core Ultra 7 वेरिएंट के साथ आता है।
  • Galaxy Book 4 Pro 360 को Intel Arc Graphics (integrated) के साथ आता है।
  • Galaxy Book 4 Pro 360 को 16/32GB LPDDR5X memory और 512 GB/1TB स्टोरेज के साथ आता है।
  • Galaxy Book 4 Pro 360 को 76Wh बैटरी और 65W USB टाइप एडैप्टर के साथ लाया गया है।

Galaxy Book 4 Ultra

  • Galaxy Book 4 Ultra 3K AMOLED WQXGA (2880×1800) 120Hz पैनल, 400 nits ब्राइटनेस के साथ लाया गया है।
  • Galaxy Book 4 Ultra को Intel Core Ultra 9/Intel Core Ultra 7 प्रोसेसर के साथ लाया गया है।
  • Book 4 Ultra को 16/32/64GB LPDDR5X memory और 2TB तक SSD सपोर्ट के साथ आता है।
  • Galaxy Book 4 Ultra 1.86 kg वजन और 16.5mm की थिकनेस के साथ लाया गया है।
  • Galaxy Book 4 Ultra 76Wh बैटरी और 140W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट फीचर के साथ आता है।

ये भी पढ़ेंः Samsung Galaxy S24 series price: S24+ और Ultra पर मिल रहा 22,000 रुपये का प्री-बुकिंग ऑफर, फ्री मिलेगा वायरलेस चार्जर

Galaxy Book 4 series की कीमत

Galaxy Book 4 Pro को 1.88 million won (लगभग 1,452 डॉलर) Galaxy Book 4 Pro 360 को 2.59 million won (लगभग 2,002 डॉलर) और Galaxy Book 4 Ultra को 3.36 million won (लगभग 2,597 डॉलर) में लाया गया है।