Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Samsung Galaxy M13 V/S Galaxy M12: सैमसंग के नए Galaxy M13 में पुराने Galaxy M12 के मुकाबले क्या है अलग, जानिए दोनों के फीचर्स

Samsung Galaxy M13 V/S Galaxy M12 सैमसंग के पुराने गैलेक्सी M12 का अगला वर्जन Galaxy M13 है। अब सैमसंग के इन नए Galaxy M13 4G और Galaxy M13 5G में क्या है गैलेक्सी M12 से अलग जानिए विस्तार से।

By Kritarth SardanaEdited By: Updated: Mon, 18 Jul 2022 01:28 PM (IST)
Hero Image
Samsung Galaxy M13 photo credit- Jagran File photo

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Samsung ने हाल ही में अपनी M series के नए स्मार्टफोन Galaxy M13 के 2 मॉडल लॉन्च किये हैं। इनमें Galaxy M13 4G और Galaxy M13 5G के नाम शामिल हैं। यह दोनों फोन 23 जुलाई से बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।

Galaxy M13 सैमसंग के पुराने स्मार्टफोन Galaxy M12 का ही अपग्रेड वर्जन है। इसलिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि आखिर सैमसंग के Galaxy M13 4G, Galaxy M13 5G और Galaxy M12 में अंतर क्या है।

Samsung Galaxy M13 4G, Galaxy M13 5G और Galaxy M12 के फीचर्स में अंतर 

  • डिस्प्ले - Galaxy M13 4G में 6.6 इंच और Galaxy M13 5G में 6.5 इंच का डिस्प्ले साइज़ मिलता है। तो वहीं पुराने Galaxy M12 में 6.5 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। नए और पुराने तीनों फोन में 90 HZ का ही रिफ्रेश रेट मिलता है।
  • प्रोसेसर- Galaxy M13 5G में MediaTek Dimensity 700 और Galaxy M13 4G में Exynos 850 प्रोसेसर लगा हुआ मिलता है। Exynos 850 प्रोसेसर Galaxy M12 में भी दिया गया था।
  • कैमरा - Galaxy M13 5G में 50 MP का बैक कैमरा डुअल कैमरा सेटअप के साथ आता है। लेकिन Galaxy M13 4G में 50 MP का बैक कैमरा ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ मिलता है। तो वहीं पुराने Galaxy M12 में 50 MP का बैक कैमरा क्वाड कैमरा सेटअप के साथ आता है। फ्रंट कैमरे की बात करें तो तीनों ही फोन में 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।
  • बैटरी - Galaxy M13 5G में 5,000 mAh की बैटरी और Galaxy M13 4G में 6,000 mah की बैटरी लगी हुई है। कंपनी ने Galaxy M12 में भी 6,000 mah की बैटरी दी थी। 
  • रैम और मेमोरी - Galaxy M13 4G और 5G दोनों फोन में 4 GB रैम, 64 GB इंटरनल स्टोरेज और 6 GB रैम, 128 GB इंटरनल स्टोरेज के विकल्प मिलते हैं। इसके अलावा इनमें Ram Plus फीचर से 12 GB तक की रैम इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि पुराने गैलेक्सी M12 के दो मॉडल 4GB रैम, 64 GB स्टोरेज और 6 GB रैम, 128 GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आते हैं।
  • ओएस- गैलेक्सी M13 के 4g और 5g दोनों वर्जन ही Android 12 के साथ लॉन्च हुए हैं जबकि गैलेक्सी M12 android 11 पर काम करता है।
  • कीमत- Samsung Galaxy M13 4G के 4 GB रैम, 64 GB इंटरनल स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत 11,999 रुपये है। तो वहीं इसके 6 GB रैम, 128 GB इंटरनल स्टोरेज की कीमत 13,999 रुपये रखी गई है। इसी तरह Samsung Galaxy M13 5G मॉडल के 4 GB रैम, 64 GB इंटरनल स्टोरेज की कीमत 13,999 रुपये और 6 GB रैम,128 GB इंटरनल स्टोरेज मॉडल की कीमत 15,999 रुपये है। हालाँकि पुराने Galaxy M12 के 4/64 मॉडल की कीमत 10,499 रुपये और 6/128 GB मॉडल की कीमत 12,499 रुपये है।