Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी वाले Samsung के इस बजट फोन को मिला Android 14 अपडेट, यहां जानें डिटेल

Samsung अपने कस्टमर्स को बेहतरीन एक्सपीरियंस देने के लिए अक्सर नए अपडेट लाता रहता है। इसी सिलसिले को जारी रखते हुए Samsung ने अपने Galaxy M13 को Android 14 अपडेट दे रहा है। बता दें कि यह कंपनी का बजट फोन है जिसमें आपको 50MP कैमरा और 5000mAh की बैटरी मिलती है। आइये इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

By Ankita Pandey Edited By: Ankita Pandey Updated: Tue, 02 Jan 2024 09:48 PM (IST)
Hero Image
Samsung galaxy M13 को मिल रहा है Android 14 अपडेट

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Samsung अपने कस्टमर्स के लिए बहुत से फायदे लाता रहता है। बता दें कि कुछ समय पहले ही सैमसंग ने अपने प्लैगशिप और मिड रेंज फोन के लिए लेटेस्ट Android 14 अपडेट पहले ही ला दिया है। अब कंपनी ने बजट फोन के लिए भी इस अपडेट को पेश करना शुरू कर दिया है।

नई जानकारी सामने आई है कि सैमसंग ने अपने बजट फोन Samsung Galaxy M13 के लिए लेटेस्ट Android अपडेट मिल रहा है। Samsung Galaxy M13 5G के लिए एंड्रॉइड 14 और OneUI 6.0 को रोल आउट कर रहा है। यह अपडेट कई इंटरफेस बदलाव और ऐप सुधार के साथ आता है।

इन ऐप्स को मिलेगा अपडेट

  • यूजर्स को सेटिंग तक पहुंचने के लिए क्लिक पैनल का एक्सेस मिलता है। इसके अलावा आपको रिफ्रेश इमोजी लाइब्रेरी और बेहतर लेटेस्ट डिफॉल्ट फॉन्ट की सुविधा मिल सकती है।
  • इसके साथ ही मीडिया प्लेयर विजेट को डायनामिक वेवफॉर्म एनीमेशन के साथ पेश किया जा सकता है।
  • इसके अलावा सैमसंग ऐप्स में मिलने वाले रेगुलर ऐप्स यानी गैलरी, इंटरनेट, मैसेज, फोन और रिमाइंडर को नया लुक मिलेगा।
  • कुछ ऐप्स ने सैमसंग ब्रांडिंग को भी हटा दिया है और इन बिल्ड फोटो एडिटिंग आपकी तस्वीरों को एडिट करने के लिए नेविगेट करने का दावा करता है।

यह भी पढ़ें - Fire Boltt Wristphone: पॉकेट से निकल कर आपकी कलाई पर फिट हो जाएगा ये नया फोन, जानिए क्या है खास

सैमसंग गैलेक्सी M13 5G अपडेट

  • सैमसंग गैलेक्सी M13 को एंड्रॉइड 12 के साथ लॉन्च किया गया था और यह का दूसरा बड़ा अपग्रेड है। बता दें कि फोन को अब भी दो और प्रमुख अपडेट मिलेंगे।
  • अगर आप भी अपने स्मार्टफोन पर लेटेस्ट अपडेट इंस्टॉल करने चाहते हैं तो सेटिंग्स > सॉफ्टवेयर अपडेट > डाउनलोड और इंस्टॉल पर जाएं। आपका काम हो जाएगा।

सैमसंग गैलेक्सी M13 5G के स्पेसिफिकेशंस

  • गैलेक्सी M13 5G में आपको 6.6-इंच LCD डिस्प्ले मिलता है। इसमें आपको 5000mAh बैटरी मिलती है। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें Exynos 850 प्रोसेसर मिलता है।
  • इस फोन में आपको 4GB रैम और 64GB स्टोरेज की सुविधा मिलती है, जिसे 15W चार्जिंग के साथ आता है।
  • कैमरा की बात करे तों इसमें पीछे की तरफ 50MP प्राइमरी, 5MP अल्ट्रावाइड और 2MP डेप्थ सेंसर और फ्रंट पर 8MP सेंसर है।

यह भी पढ़ें - 2000 रुपये सस्ता हो गया 5000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला Redmi का ये फोन, यहां जानें ऑफर्स और डिटेल्स