Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

200MP कैमरा के साथ लॉन्च हो सकता है Samsung Galaxy S24 Ultra, भारत में जल्द हो रही एंट्री

सैमसंग के स्मार्टफोन को लेकर भारतीय ग्राहकों में एक अलग ही क्रेज देखने को मिलता है। लंबे समय से Galaxy S24 Series के Samsung Galaxy S24 Ultra फोन की भारत में एंट्री को लेकर खबरें बनी हुई हैं। इसी कड़ी में सैमसंग के इस फोन को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है।Samsung Galaxy S24 Ultra को बीआईएस इंडिया सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया है।

By Shivani KotnalaEdited By: Shivani KotnalaUpdated: Wed, 22 Nov 2023 11:45 AM (IST)
Hero Image
Samsung Galaxy S24 Ultra को लेकर सामने आया नया अपडेट (इमेज- जागरण फाइल)

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। सैमसंग के स्मार्टफोन को लेकर भारतीय ग्राहकों में एक अलग ही क्रेज देखने को मिलता है। लंबे समय से Galaxy S24 Series के Samsung Galaxy S24 Ultra फोन की भारत में एंट्री को लेकर खबरें बनी हुई हैं। इसी कड़ी में सैमसंग के इस फोन को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है।

इंडिया सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर दिखा फोन

नए अपडेट के मुताबिक Samsung Galaxy S24 Ultra फोन को बीआईएस इंडिया सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया है। मालूम हो कि इससे पहले Samsung Galaxy S24 Ultra फोन को अलग-अलग पब्लिकेशन वेबसाइट पर देखा गया है।

हालांकि, बीआईएस इंडिया सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर लिस्ट होने के साथ ही यह जानकारी कंफर्म हो गई है कि फोन बहुत जल्द भारत में एंट्री लेने वाला है।

ये भी पढ़ेंः Google Meet: इधर आपने सवाल पूछने के लिए उठाया हाथ, उधर तुरंत मिल जाएगी खबर

Galaxy S24 Ultra से कितना होगा अलग

इंडिया सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर सैमसंग के इस फोन को SM-S928B/DS मॉडल कोड के साथ देखा गया है। Samsung Galaxy S24 Ultra फोन स्टैंडर्ड Galaxy S24 और Galaxy S24+ के मुकाबले एक बड़ा वेरिएंट हो सकती होगा। माना जा रहा है कि Samsung Galaxy S24 Ultra फोन पिछले फोन Galaxy S24 Ultra के मुकाबले कुछ नए बदलावों के साथ लाया जा सकता है।

Samsung Galaxy S24 Ultra के एक्सपेक्टेड फीचर्स

Samsung Galaxy S24 Ultra के एक्सपेक्टेड फीचर्स की बात करें तो कंपनी का यह फोन Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट के साथ लाया जा सकता है।

Galaxy S24 Ultra फोन को कंपनी 200MP प्राइमरी कैमरा, 12MP अल्ट्रावाइड सेंसर, 10MP टेलीफोटो लेंस के साथ ला सकती है।

Samsung Galaxy S24 Ultra को कंपनी 5000 mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट फीचर के साथ ला सकती है।

बता दें, Galaxy S24 Series को लेकर खबरें हैं कि सीरीज अगले साल की शुरुआत में लॉन्च की जा रही है। हालांकि, कंपनी की ओर से अभी तक इस तरह की कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।