Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Samsung के इस डिवाइस को मिल रहा है Android 14 अपडेट, मिलते हैं कई खास फीचर्स, यहां जानें पूरी डिटेल

सैमसंग अपने कस्टमर्स के लिए खुशखबरी लाया है जिसके तहत कंपनी ने अपने Samsung Galaxy Tab A7 के लिए Android 14 अपडेट पेश किया है। इस अपडेट के साथ कंपनी ने अपने कस्टमर्स के लिए बहुत से खास फीचर्स देता है। आज हम आपको इस अपडेट के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइये इसके बारे में जानते हैं।

By Ankita Pandey Edited By: Ankita Pandey Updated: Wed, 17 Jan 2024 09:23 AM (IST)
Hero Image
Samsung के इस डिवाइस को मिल रहा है Android 14 अपडेट

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Samsung भारत के टॉप टेलीकॉम कंपनियों में गिना जाता है। फिलहाल कंपनी ने अपने Samsung Galaxy Tab A7 लाइट के लिए Android 14 अपडेट पेश किया है। सैमसंग अपने प्रोडक्ट्स का विस्तार करते हुए आज Galaxy S24 सीरीज को लॉन्च करने वाला है। ऐसे मेंकंपनी अपने कस्टमर्स के लिए एक और खुशखबरी लाई है, जिसके तहत Galaxy Tab A7 को अपडेट मिल रहा है।

बता दें कि कंपनी ने कुछ समय पहले ही अपनी गैलेक्सी S21, S22 और S23 के लिए जनवरी सिक्योरिटी पैच अपडेट को जारी किया।

Galaxy Tab A7 लाइट को मिला एड्रॉइंड 14 अपडेट

सैमसंग ने गैलेक्सी टैब A7 लाइट के लिए एंड्रॉइड 14 अपडेट जारी किया है, हालांकि ये अपडेट फिलहाल केवल साउथ कोरिया में उपलब्ध है , जो अपडेट फर्मवेयर वर्जन T225NKOU6DWL9 के साथ आता है।

इस अपडेट का डाउनलोड साइज 1.5GB से ज्यादा है। उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही कंपनी ने इसे अन्य लोगों के लिए पेश कर सकती है।

यह भी पढ़ें - 5,000mAh और 48MP कैमरा वाले Samsung के ये स्मार्टफोन मिल रहे हैं हजारों रुपये सस्ते, यहां जानें डिटेल्स

कब लॉन्च हुआ था डिवाइस

जानकारी के लिए बता दें कि सैमसंग के इस डिवाइस को 2021 की शुरुआत में लॉन्च किया गया था। अब इसे तीन साल बाद एंड्रॉइड 14 अपडेट दिया जा है। यहां हम आपको  कुछ फीचर्स  के बारे में बताने जा रहे हैं। 

Samsung Galaxy Tab A7 लाइट फीचर्स 
डिस्प्ले 8.7 इंच टीएफटी एलसीडी डिस्प्ले
प्रोसेसर  मीडियाटेक हेलियो P22T
रैम और स्टोरेज 4GB रैम और 64GB स्टोरेज
कैमरा 8MP रियर कैमरा और 2MP फ्रंट कैमरा
बैटरी 5100mAh
ऑपरेटिंग सिस्टम Android 11 (अपडेटेड Android 14)

यह भी पढ़ें - Republic Day Sale : Samsung हो या Motorola हर फोन पर लेगा छप्परफाड़ डिस्काउंट, जल्दी करें बस कुछ दिन ही है बाकी