Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

भारत में बनेंगे सैमसंग के Galaxy Z Fold 5 और Galaxy Z Flip 5 स्मार्टफोन, शुरू हुई प्री-बुकिंग

Samsung Galaxy Z Fold 5 and Galaxy Z Flip 5 Smartphones इलेक्ट्रॉनिक कंपनी सैमसंग के स्मार्टफोन को भारतीय ग्राहकों द्वारा खूब पसंद किया जाता है। यही वजह है कि इलेक्ट्रॉनिक कंपनी ने भारतीय ग्राहकों की पसंद का खास ख्याल रखते हुए Samsung Galaxy Z Fold 5 and Galaxy Z Flip 5 स्मार्टफोन भारत में ही बनाने का फैसला लिया है।

By Shivani KotnalaEdited By: Shivani KotnalaUpdated: Thu, 27 Jul 2023 12:53 PM (IST)
Hero Image
Samsung Galaxy Z Fold 5 and Galaxy Z Flip 5 Smartphones

नई दिल्ली, टेक डेस्क। इलेक्ट्रॉनिक कंपनी सैमसंग ने अपने यूजर्स के लिए दो नए डिवाइस Galaxy Z Fold 5, Galazy Z Flip 5 लॉन्च किए हैं। इन दोनों ही स्मार्टफोन की कीमत की जानकारियां भी सामने आ चुकी हैं। सैमसंग के ये प्रीमियम फ्लैगशिप डिवाइस भारत यूजर्स की जरूरत को देखते हुए भारत में ही बनाए जाएंगे।

भारत में क्यों बनाए जाएंगे नए डिवाइस

सैमसंग के स्मार्टफोन भारतीय यूजर्स द्वारा खूब पसंद किए जाते हैं। यही वहज है कि इन डिवाइस को अब भारत में ही बनाए जाने का फैसला लिया गया है।

इस बारे में कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने गुरुवार को जानकारी दी है। बता दें सैमसंग के दोनों ही डिवाइस की प्री-बुकिंग 27 जुलाई आधी रात शुरू हो चुकी है।

ये भी पढ़ेंः Samsung ने की गैलेक्सी Z फोल्ड 5, Z फ्लिप 5, टैब S9 और वॉच 6 सीरीज की की कीमत की घोषणा, मिलेंगे ये खास ऑफर्स

भारत में कहां बनाए जाएंगे सैमसंग के नए डिवाइस

सैमसंग साउथवेस्ट एशिया के अध्यक्ष और सीईओ जेबी पार्क ने जानकारी दी है कि कंपनी के इन दोनों डिवाइस गैलेक्सी जेड फोल्ड 5 और गैलेक्सी जेड फ्लिप 5 निर्माण नोएडा में भारतीय कारखाने में किया जाएगा।

जानकारों की मानें तो सैमसंग के दोनों न्यूली लॉन्च्ड डिवाइस 2023 के लिए कुल स्मार्टफोन रेवेन्यू में 1.8 प्रतिशत से अधिक का योगदान देंगे। माना जा रहा है कि इस साल भारत में 6.35 लाख से अधिक फोल्डेबल स्मार्टफोन बेचे जाएंगे। जो इस अवधि के लिए अनुमानित मात्रा के हिसाब से कुल बिक्री का 0.5 प्रतिशत से कम होगा।

ये भी पढ़ेंः Galaxy Unpacked 2023: सैमसंग ने Galaxy Z Flip 5 और Z Fold 5 के साथ लॉन्च की Watch 6 और Galaxy Tab S9 सीरीज

Galaxy Z Fold 4 और Galaxy Z Flip 4 भी हैं मेड इन इंडिया

बता दें, सैमसंग के Galaxy Z Fold 4 और Galaxy Z Flip 4 स्मार्टफोन भारत में ही बनाए जा रहे हैं। इन दोनों ही डिवाइस को लॉन्चिंग के चार महीने बाद से ही भारत में बनाया जा रहा है। Galaxy Z Fold 4 और Galaxy Z Flip 4 बीते साल दिसम्बर से ही बनाए जा रहे हैं।

ऐसे में सैमसंग इंडिया के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (मोबाइल बिजनेस) राजू पुलन ने कहा कि भारतीय ग्राहकों को शुरुआत से ही भारत में निर्मित गैलेक्सी जेड फोल्ड 5 और गैलेक्सी जेड फ्लिप 5 मिलेंगे।