Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Galaxy Z Fold 6: सस्ती कीमत में फोल्डेबल फोन लॉन्च करेगी Samsung, पावरफुल मिलगा प्रोसेसर

रिपोर्ट्स की माने तो Galaxy Z Fold 6 की संभावित कीमत 800 डॉलर (लगभग 66000 हजार रुपये) हो सकती है। जबकि कंपनी के Galaxy Z Fold 5 की कीमत 1.49 लाख रुपये है। MWC 2024 के दौरान इससे रिलेटेड कई तरह की खबरें आई थीं। Z लाइनअप के तहत सैमसंग का यह फोन मोस्ट अफॉर्डेबल होगा। आइए इसके बारे में जानते हैं।

By Yogesh Singh Edited By: Yogesh Singh Updated: Tue, 19 Mar 2024 09:25 PM (IST)
Hero Image
Galaxy Z Fold 6 की कीमत 65000 रुपये हो सकती है।

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Samsung इन दिनों पावरफुल प्रोसेसर से लैस फोल्डेबल स्मार्टफोन पर काम कर रही है। एंट्री लेवल फोल्डेबल फोन को Galaxy Z Fold 5 से मिलते जुलते स्पेक्स के साथ लॉन्च किया जाएगा। अपकमिंग फोल्डेबल फोन में कैमरा फोल्ड 5 के समान ही दिया जाएगा। इसके लॉन्च से पहले कीमतें सामने आई हैं। आइए इसके बारे में जानते हैं।

कितनी होगी कीमत?

रिपोर्ट्स की माने तो Galaxy Z Fold 6 की संभावित कीमत 800 डॉलर (लगभग 66,000 हजार रुपये) हो सकती है। जबकि कंपनी के Galaxy Z Fold 5 की कीमत 1.49 लाख रुपये है। MWC 2024 के दौरान इससे रिलेटेड कई तरह की खबरें आई थीं। Z लाइनअप के तहत सैमसंग के यह फोन मोस्ट अफॉर्डेबल फोन हो सकता है। इस फोन को जुलाई महीने के आसपास लॉन्च किया जा सकता है।

Galaxy Z Fold 5 के स्पेसिफिकेशन

फोल्डेबल फोन में 6.20 इंच की कवर और 7.6 इंच की फोल्डेबल स्क्रीन मिलती है। इसका रेजॉल्यूशन 2176×1812 पिक्सल और पिक्सल डेंसिटी 374 पीपीआई है।

इसमें Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर दिया गया है। जिसे 128GB रैम के साथ जोड़ा गया है।

फोन को पावर देने के लिए फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 4400 mAh की बैटरी मिलती है।

Z Fold 5 में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 50MP प्राइमरी कैमरा, 10MP टेलिफोटो लेंस और 12MP अल्ट्रावाइड सेंसर दिया गया है। सेल्फी के लिए 10MP+4MP डुअल लेंस सेटअप मिलता है।

सैमसंग का यह फोन Android 13 पर आधारित कंपनी के कस्टम यूजर इंटरफेस OneUI 5.1 पर रन करता है। 

कनेक्टिविटी के तौर पर फोन में 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6E, Bluetooth v5.3, GPS, और USB Type-C पोर्ट दिया गया है।

ये भी पढ़ें- Airtel Payments Bank स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, Tap to Pay से कर पाएंगे 25000 हजार रुपये तक का ऑनलाइन पेमेंट