Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Samsung Galaxy S24 का फैन एडिशन लॉन्च करने की तैयारी, नए अवतार में एंट्री कर सकता है फोन

Samsung Galaxy S24 के फैन एडिशन को लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। इस फोन को हाल ही में BIS सर्टिफिकेशन पर लिस्ट किया गया है। जिससे संकेत मिलता है कि फोन की भारत में लॉन्च डेट नजदीक आ चुकी है। इसमें पांच कलर ऑप्शन मिल सकते हैं। फोन को अक्टूबर में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।

By Yogesh Singh Edited By: Yogesh Singh Updated: Fri, 16 Aug 2024 08:15 PM (IST)
Hero Image
स्मार्टफोन को BIS सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर SM-S721B/DS मॉडल नंबर के साथ देखा गया है।

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। सैमसंग अपनी प्रीमियम सीरीज को लॉन्च करने के कुछ महीने बाद उसका फैन एडिशन लॉन्च करता है। अब कंपनी Samsung Galaxy S24 के फैन एडिशन पर काम कर रही है। कुछ दिन पहले डिवाइस का सपोर्ट पेज कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर लाइव हुआ था और बाद में एक रिपोर्ट ऑनलाइन सामने आई जिसमें फोन के डिस्प्ले और बैटरी स्पेक्स का खुलासा हुआ।

इसके अलावा, कई और जगह इसके बारे में जानकारी मिल चुकी है। हाल ही में सैमसंग गैलेक्सी S24 FE को BIS सर्टिफिकेशन पर देखा गया है।

Galaxy S24 FE BIS सर्टिफिकेशन लिस्ट

अपकमिंग स्मार्टफोन को BIS सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर SM-S721B/DS मॉडल नंबर के साथ देखा गया है। लेकिन यहां फोन के हार्डवेयर कॉन्फिगरेशन या डिजाइन का खुलासा नहीं हुआ है। लेकिन, इतना संकेत जरूर मिलता है कि भारत में इसकी लॉन्च डेट नजदीक आ चुकी है।

इसके अलावा एक रिपोर्ट के मुताबिक फैन एडिशन को इस साल अक्टूबर में वैश्विक स्तर पर लॉन्च किया जाएगा। यह फोन ग्रीन, येलो, ग्रेफाइट, ब्लू और सिल्वर/वाइट कलर में आ सकता है।

Galaxy S24 FE स्पेसिफिकेशन (एक्सपेक्टेड)

डिवाइस की गीकबेंच लिस्टिंग से सैमसंग गैलेक्सी S24 FE के कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन के बारे में पता चला है। सैमसंग गैलेक्सी S24 FE में 6.7-इंच FHD+ 120Hz डिस्प्ले हो सकता है।

डिवाइस को पावर देने के लिए Exynos 2400e SoC होगा जिसे Samsung Xclipse 940 GPU और कम से कम 8GB RAM के साथ जोड़ा जाएगा।

इसमें 4,565mAh की बैटरी होगी। फोटोग्राफी के लिए इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप हो सकता है, जिसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर, 12MP का अल्ट्रावाइड लेंस और 3x ऑप्टिकल जूम वाला 8MP का टेलीफोटो शूटर हो सकता है।

डिवाइस में सेल्फी और वीडियो चैट के लिए फ्रंट में 10MP का स्नैपर होगा। यह एंड्रॉइड 14 आधारित One UI 6.1.1 पर चलेगा। सैमसंग गैलेक्सी S24 FE को कई गैलेक्सी AI फीचर्स के साथ एंट्री करेगा।