Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Samsung की ये पेशकश होगी खास! Galaxy S23 series ही नहीं मिलेगा Galaxy Tab S9 Ultra का भी तोहफा

1 फरवरी को इलेक्ट्रॉनिक कंपनी सैमसंग गैलेक्सी अनपैक्ड लॉन्च इवेंट (Galaxy Unpacked event) होने जा रहा है। ऐसे में सैमसंग अपने ग्राहकों को Galaxy Tab S9 Ultra का भी तोहफा दे सकती है। इस दिन Galaxy Tab S9 Ultra भी पेश किया जा सकता है। (फोटो- जागरण)

By Siddharth PriyadarshiEdited By: Siddharth PriyadarshiUpdated: Fri, 20 Jan 2023 11:22 AM (IST)
Hero Image
Samsung to launch more than one Ultra device on Galaxy Unpacked event, Pic Courtesy- Jagran File

नई दिल्ली, टेक डेस्क। इलेक्ट्रॉनिक कंपनी सैमसंग अगले महीने की शुरुआत अपने ग्राहकों के लिए खास बनाने वाला है। इसके लिए सैमसंग ने पूरी तैयारी भी कर ली है। खास बात ये है कि इस बार लॉन्च इवेंट (Galaxy Unpacked event) पर सैमसंग अपनी Galaxy S23 series के अलावा ग्राहकों को Galaxy Tab S9 Ultra का तोहफा भी दे सकता है।

Galaxy S23 series की लॉन्चिंग डेट कंफर्म हो चुकी है लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि Galaxy Tab S9 Ultra भी इसी दिन लॉन्च किया जा सकता है।

Samsung पेश कर सकता है एक से ज्यादा Ultra Devices

इस बार सैमसंग की प्लानिंग दो अल्ट्रा डिवाइस को पेश करने की है। Galaxy Tab S9 Ultra को Galaxy Tab S8 series के सक्सेसर के रूप में लॉन्च किया जा सकता है।

रिपोर्ट्स की मानें तो सैमसंग Galaxy S23 Ultra और Galaxy Tab S9 Ultra के अलावा भी दूसरे Ultra Devices पेश कर सकता है। आने वाले समय में सैमसंग नए Galaxy Book laptops को लॉन्च कर सकता है। यही नहीं इस मॉडल का Ultra variant भी देखने को मिल सकता है।

Galaxy S23 Ultra में क्या है खास

बाजार के जानकारों का दावा है कि लॉन्च इवेंट में पेश होने वाले Galaxy S23 Ultra में 5000mAh की बैटरी दी जा सकती है। वहीं डिजाइन के बारे में बात करें तो यह Galaxy S22 Ultra की तरह हो सकता है। इसके अलावा मॉडल 6.8-inch की HD+ 120Hz AMOLED display के साथ पेश हो सकता है।

Galaxy S23 Ultra में प्राइमरी कैमरा 200 मेगापिक्सल का हो सकता है। नया मॉडल Snapdragon 8 Gen 2 flagship chipset के साथ पेश हो सकता है हालांकि अभी तक कंपनी की ओर से फीचर्स को लेकर कोई भी ऑफिशियल जानकारी नहीं साझा की गई है।

ये भी पढ़ेंः

MeitY अब ऑनलाइन गेमिंग की नोडल एजेंसी बना, राज्यों को केवल सट्टेबाजी और जुआ को विनियमित करने का अधिकार होगा

Amazon Republic Day Sale में मिल रहे हैं ये शानदार गैजेट्स बेहद कम कीमत में, जानिए इनके बारे में