Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Android 14 अपडेट बेस्ड One UI 6 के लिए सैमसंग ने डिवाइस लिस्ट की अपडेट, चेक करें स्मार्टफोन के नाम

Android 14 based One UI 6 सैमसंग ने अपने यूजर्स के लिए Android 14 अपडेट (One UI 6) 30 अक्टूबर को ही लॉन्च कर दिया था। हालांकि कंपनी ने शुरुआती फेज में अपने फ्लैगशिप डिवाइस (Galaxy S23 S23+और S23 Ultra) के लिए ही इस अपडेट को पेश किया है।वबंर के शुरुआती हफ्ते में कंपनी ने इस लिस्ट को अपडेट कर दिया है।

By Shivani KotnalaEdited By: Shivani KotnalaUpdated: Wed, 08 Nov 2023 11:20 AM (IST)
Hero Image
सैमसंग ने Android 14 अपडेट बेस्ड One UI 6 के लिए डिवाइस लिस्ट की अपडेट

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। सैमसंग ने अपने यूजर्स के लिए Android 14 अपडेट (One UI 6) 30 अक्टूबर को ही लॉन्च कर दिया था।

हालांकि, कंपनी ने शुरुआती फेज में अपने फ्लैगशिप डिवाइस (Galaxy S23, S23+और S23 Ultra) के लिए ही इस अपडेट को पेश किया है। इसी के साथ कंपनी अब एंड्रॉइड 14 अपडेट के लिए फोन की लिस्ट को अपडेट कर रही है।

One UI 6 की लिस्ट हुई अपडेट

नवबंर के शुरुआती हफ्ते में कंपनी ने इस लिस्ट को अपडेट कर दिया है। जहां पहले Galaxy S23, S23+और S23 Ultraके लिए One UI 6 अपडेट को यूरोप में पेश किया गया था, वहीं अब यह अपडेट यूके, कोरिया और दूसरे देशों के लिए पेश कर दिया गया है। हालांकि, इस लिस्ट में अभी तक अमेरिका का नाम शामिल नहीं किया गया है।

  • Galaxy S23 के लिए Android 14 अपडेट (One UI 6) यूरोप, यूके, कोरिया और दूसरे देशों में मौजूद है।
  • Galaxy S23+ के लिए Android 14 अपडेट (One UI 6) यूरोप, यूके, कोरिया और दूसरे देशों में मौजूद है।
  • Galaxy S23 Ultra के लिए Android 14 अपडेट (One UI 6) यूरोप, यूके, कोरिया और दूसरे देशों में मौजूद है।

रिपोर्ट्स की मानें तो इस महीने नवंबर में Galaxy Z Flip 5, Galaxy S22 series, Galaxy Z Fold 5 और दूसरे डिवाइस के लिए एंड्रॉइड 14 अपडेट को पेश किया जा सकता है। यह अपडेट अगले साल मार्च- अप्रैल तक सभी डिवाइस के लिए पेश किया जा सकता है।

ये भी पढ़ेंः 8GB रैम और 6000mAh बैटरी वाले Samsung के इस तगड़े फोन पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट, 10 हजार से ज्यादा की ऐसे करें बचत

One UI 6 बीटा प्रोग्राम में शामिल इन डिवाइस का नाम

दरअसल, कंपनी सैमसंग यूजर्स के लिए One UI 6 बीटा प्रोग्राम अगस्त में ही शुरू कर चुकी है। यह अपडेट अब Galaxy S23 series के अलावा, कई दूसरे डिवाइस के लिए मौजूद है।

Galaxy S22

Galaxy S22+

Galaxy S22 Ultra

Galaxy S21

Galaxy S21+

Galaxy S21 Ultra

Galaxy Z Fold 5

Galaxy Z Flip 5

Galaxy Z Fold 4

Galaxy Z Flip 4

Galaxy Z Fold 3

Galaxy Z Flip 3

Galaxy A54

Galaxy A34

Galaxy A53

Galaxy A52s

Galaxy M23 5G

Galaxy F23