Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

2025 में बन जाएगा टाटा का चिप संयंत्र, सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम को मिलेगी मजबूत नींव- एन चंद्रशेखरन

एन चंद्रशेखरन ने कहा कि कंपनी असम के करीब एक हजार लोगों को पहले ही नौकरी दी जा चुकी है। जैसे-जैसे इस संयंत्र का विस्तार होगा यह संपूर्ण सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम की कंपनियों को असम लाएगा। चंद्रशेखरन ने कहा कि इस संयंत्र से 15 हजार लोगों को प्रत्यक्ष और 12 हजार को अप्रत्यक्ष नौकरियां मिलेंगी। हम इस संयंत्र के निर्माण में तेजी लाने की कोशिश कर रहे हैं।

By Agency Edited By: Yogesh Singh Updated: Sat, 03 Aug 2024 07:51 PM (IST)
Hero Image
इस संयंत्र से 15 हजार लोगों को प्रत्यक्ष और 12 हजार को अप्रत्यक्ष नौकरियां मिलेंगी।

पीटीआई, नई दिल्ली। टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स की ओर से असम में 27 हजार करोड़ की लागत से बनाया जा रहा चिप संयंत्र अगले वर्ष यानी 2025 में शुरू हो जाएगा। टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने शनिवार को संयंत्र के भूमि पूजन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि इससे 27 हजार नौकरियां सृजित होंगी।

उन्होंने कहा कि कंपनी असम के करीब एक हजार लोगों को पहले ही नौकरी दी जा चुकी है। जैसे-जैसे इस संयंत्र का विस्तार होगा, यह संपूर्ण सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम की कंपनियों को असम लाएगा। चंद्रशेखरन ने कहा कि इस संयंत्र से 15 हजार लोगों को प्रत्यक्ष और 12 हजार को अप्रत्यक्ष नौकरियां मिलेंगी।

हम इस संयंत्र के निर्माण में तेजी लाने की कोशिश कर रहे हैं। हमें उम्मीद है कि 2025 तक इसका निर्माण पूरा हो जाएगा और जल्दी से परिचालन शुरू कर देंगे। भूमि पूजन समारोह में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा भी मौजूद रहे। उन्होंने इसे असम के लोगों के लिए स्वर्णिम दिन बताया।

ये भी पढ़ें- इंटेल के शेयरों में तबाही: 26 फीसदी गिरे चिपमेकर कंपनी के स्टॉक, निवेशकों के करोड़ों रुपये स्वाहा