Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Tech News Round Up: Tecno Spark 10C की लॉन्चिंग से लेकर OPPO के 300W SuperVooc फास्ट चार्जर तक, पढ़ें बड़ी खबरें

Tech News Round Up For Today दिनभर की टेक की बड़ी खबरों को समटते हुए हम आपके लिए न्यूज का राउंड अप पेश करते हैं। आप कम समय में एक आर्टिकल में पुरे दिन की टेक की बड़ी खबरें पढ़ सकते हैं। (फाइल फोटो जागरण)

By Anand PandeyEdited By: Anand PandeyUpdated: Thu, 06 Apr 2023 09:30 PM (IST)
Hero Image
Tech News Round Up From Tecno Spark 10C Launching OPPO 300W SuperVooc Charger

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Tech News Roundup: दिनभर में टेक की दुनिया से बहुत सी खबरें आती हैं। ऐसे में हर इंसान का हर खबर पर नजर बनाए रखना मुश्किल काम है। अगर आप टेक्नोलॉजी से प्यार करते हैं और आपसे बड़ी खबरें मिस हो गई हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है।

टेक से जुड़ी दिनभर की बड़ी खबरों को आप टेक के राउंड अप आर्टिकल में पढ़ सकते हैं। यहां हम आपको एक आर्टिक्ल में पूरे दिन की टेक जगत की बड़ी खबरें परोसते हैं।

Whatsapp ऐप का बदल रहा डिजाइन

WhatsApp के नए इंटरफेस को लेकर माना जा रहा है कि यह पहले से ज्यादा आसान हो सकता है। यूजर्स के लिए इंटरफेस में क्विक एक्सेस की सुविधा मिलने जा रही है। कंपनी अपने एंड्रॉइड यूजर्स के लिए इस बदलाव को पेश करेगी। अब रिपोर्ट है कि कंपनी यूजर इंटरफेस को लेकर बदलाव कर सकती है। पूरी खबर यहां पढ़ें।

इन iPhone यूजर्स को नहीं मिलेगा अब नया अपडेट

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी पुराने आईफोन के लिए नए सॉफ्टवेयर अपडेट को पेश करना बंद कर सकती है। पुराने आईफोन यूजर्स नए सॉफ्टवेयर अपडेट में नए फीचर्स को इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे। इतना ही नहीं, माना जा रहा है कि एपल की बहुत सी दूसरी सर्विस भी पुराने आईफोन यूजर्स के लिए बंद हो सकती हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें।

Redmi Note 12 और Redmi 12C की सेल हुई शुरू

Xiaomi ने हाल ही में भारत में दो बजट स्मार्टफोन लॉन्च किए, जिसमें Redmi Note 12 और Redmi 12C शामिल हैं। दोनों स्मार्टफोन की आज देश में पहली सेल शुरू हो गई है। बता दें कि Xiaomi फैन फेस्टिवल सेल के तहत दोनों हैंडसेट आज दोपहर 12 बजे कंपनी की अपनी वेबसाइट के माध्यम से खरीदने के लिए उपलब्ध हो गए हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें।

Tecno Spark 10C हुआ भारत में लॉन्च

इलेक्ट्रॉनिक कंपनी टेक्नो (Tecno)ने अपने यूजर्स के लिए नए स्मार्टफोन Tecno Spark 10C को पेश किया है। नए स्मार्टफोन को तीन कलर ऑप्शन Meta Black, Meta Blue, और Meta Green के साथ पेश किया है। इसके अलावा, Tecno Spark 10C में डुअल रियर कैमरा मिलता है। Tecno Spark 10C में प्राइमरी कैमरा 16 मेगापिक्सल का मिलता है। पूरी खबर यहां पढ़ें।

OPPO बाजार में पेश कर सकता है 300W SuperVooc फास्ट चार्जर

ओप्पो एक नए फास्ट-चार्जिंग फीचर पर काम कर रहा है। उम्मीद है कि कंपनी बहुत जल्द 300W SuperVooc फास्ट चार्जर लॉन्च करेगी। कंपनी के मुताबिक इस चार्जिंग तकनीक से 4,100mAh की बैटरी को 43 सेकेंड में 10 फीसदी, दो मिनट और 13 सेकेंड में 50 फीसदी और पांच मिनट में 100 फीसदी तक चार्ज किया जा सकता है। पूरी खबर यहां पढ़ें।