Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Tech Weekly Roundup: चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग से लेकर WhatsApp पर मिले नए फीचर तक, पढ़ें टेक की बड़ी खबरें

Tech Weekly Roundup पूरे दिनभर में की टेक की बड़ी खबरें आती हैं। कोई बड़ी खबर आपके हाथ से छूट न जाये इसके लिये हम न्यूज का राउंड अप पेश करते हैं। बीते हफ्ते टेक्नो शाओमी जैसी कंपनियों ने ग्राहकों के लिए नए स्मार्टफोन लॉन्च किए। टेक की दुनिया में भारत में नया कृतिमान बनाया। चांद पर सफल लैंडिंग करने वाला दुनिया का चौथा देश बन गया।

By Anand PandeyEdited By: Anand PandeyUpdated: Sun, 27 Aug 2023 03:26 PM (IST)
Hero Image
टेक की दुनिया में भारत में नया कृतिमान बनाया। चांद पर सफल लैंडिंग करने वाला दुनिया का चौथा देश बना

नई दिल्ली, टेक डेस्क। बीते हफ्ते टेक में कई नई ख़बरें देखने को मिली। टेक्नो, शाओमी जैसी कंपनियों ने ग्राहकों के लिए नए स्मार्टफोन लॉन्च किए। वहीं यूजर्स के लिए वॉट्सऐप और ट्विटर ने कई धांसू फीचर्स को पेश किया।

भारत ने चांद पर सफल लैंडिंग करने वाला दुनिया का चौथा देश बन गया तो वहीँ वॉट्सऐप पर HD वीडियो भेजने का ऑप्शन मिला। अगर टेक की बड़ी खबरें मिस कर गए हैं तो इस आर्टिकल में बीते हफ्ते की टॉप खबरों को पढ़ सकते हैं।

चांद पर सफल लैंडिंग कर भारत ने रच दिया इतिहास

चंद्रयान 3 की लैंडिंग का समय शाम 6.04 बजे निर्धारित किया गया था, पूरा देश इस मौके को टकटकी लगाए निहार रहा था। लैंडिंग के सफल होते ही हर देशवासी के मुख से भारत माता की जय के जयकारे लगे। इस मिशन की सफलता के साथ ही भारत पृथ्वी के एकमात्र प्राकृतिक उपग्रह के अज्ञात दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला पहला देश बन गया।

जब भारत ने चांद के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचकर, ऐसा करने वाला दुनिया का पहला देश बनने का रिकॉर्ड बनाया, तो 80,59,688 से अधिक लोग इसे लाइव देख रहे थे। चंद्रयान-3 लाइवस्ट्रीम ने स्पेनिश स्ट्रीमर इबाई के 3.4 मिलियन दर्शकों के विश्व रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।

Google One Dark Web रिपोर्ट अब भारत में हुआ उपलब्ध

Google भारत में Google One ग्राहकों के लिए डार्क वेब पर व्यक्तिगत जानकारी की निगरानी करने और धोखाधड़ी गतिविधियों से बचाने के लिए डार्क वेब रिपोर्ट सुविधा लॉन्च कर रहा है। यदि व्यक्तिगत जानकारी का पता चलता है तो यह अलर्ट भेजता है और डेटा की सुरक्षा के बारे में जानकारी देता है। Google One भारत में 130 रुपये प्रति माह से उपलब्ध है।

Acer One 10, One 8 बजट टैबलेट भारत में लॉन्च

Acer ने भारत में अपना नया बजट टैबलेट एसर वन 8 और वन 10 लॉन्च कर दिया है। कंपनी का दावा है कि नए एंड्रॉइड टैबलेट चिकने और हल्के डिजाइन के साथ आते हैं। एसर वन 10 की कीमत 17,990 रुपये से शुरू होती है, जबकि वन 8 की कीमत 12,990 रुपये से शुरू होती है।

एसर वन 10 एक 10.1-इंच टैबलेट है, जबकि वन 8 में 8.7-इंच की स्क्रीन है, और यह दोनों टैबलेट के बीच कुछ अंतरों में से एक है। कंपनी का दावा है कि नए एंड्रॉइड टैबलेट चिकने और हल्के डिजाइन के साथ आते हैं।

Uber इंडिया ने ग्रुप राइड फीचर किया लॉन्च

उबर ऐप (Uber App) का इस्तेमाल आजकल सभी लोग करते हैं। कंपनी सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए अपने यूजर्स के लिए कई नए फीचर्स को पेश करता रहता है। उबर इंडिया ने एक नया फीचर पेश किया है जो आपकी यात्रा को और अधिक किफायती बना देगा। नए फीचर के मुताबिक यूजर्स अपने राइड को 3 दोस्तों के साथ शेयर कर सकते हैं। अब आप उबर ऐप में एक ग्रुप राइड सेट कर सकते हैं और अपने 3 दोस्तों के साथ राइड को शेयर कर सकते हैं।

WhatsApp ने पेश किया HD वीडियो शेयरिंग फीचर

एंड्रॉइड 2.23.17.74 के लिए वॉट्सऐप अपडेट के साथ , जो गुरुवार को यूजर्स के लिए शुरू हुआ, ऐप अब कॉन्टैक्ट के साथ शेयर करने के लिए वीडियो का चयन करते समय स्क्रीन के टॉप पर एक HD आइकन दिखाई देता है। ध्यान देने वाली बात यह है कि यूजर्स को हर बार हाई रिजॉल्यूशन में वीडियो भेजने के ऑप्शन को टॉगल करना होगा।

Threads का डेस्कटॉप वर्जन हुआ लॉन्च

थ्रेड्स को वेब वर्जन को रोलआउट होने की खबरें बीते कुछ घंटों से चल रही हैं। मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने इस बारे में यूजर्स के लिए नई जानकारी शेयर की थी।मार्क जुकरबर्ग ने कहा था कि थ्रेड्स का वेब वर्जन को लाइव हो चुका है।

मेटा सीईओ के एलान के बाद थ्रेड्स का वेब वर्जन कुछ ही यूजर्स के लिए लाइव हुआ था। Adam Mosseri ने डेस्कटॉप वर्जन के लिए लिंक शेयर किया है। यूजर्स threads.net की मदद से पीसी पर थ्रेड्स को इस्तेमाल कर सकते हैं।

Android और iOS यूजर्स के लिए उपलब्ध हुआ YouTube live lyrics फीचर

YouTube Music को अंततः लाइव म्यूजिक फीचर मिल रहे हैं। एक नई रिपोर्ट के मुताबिक एंड्रॉइड और आईओएस दोनों पर यूट्यूब म्यूजिक ऐप को अब लाइव लिरिक्स फीचर मिल गया है। यह फीचर एंड्रॉइड पर YouTube म्यूजिक ऐप वर्जन 6.15 और iOS पर वर्जन 6.16 के साथ उपलब्ध है। यह फीचर कई गानों के लिए उपलब्ध है जो यूट्यूब म्यूजिक पर उपलब्ध हैं।