Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Tech Weekly Roundup: नए Smartphone की लॉन्चिंग के नाम रहा बीता हफ्ता, पेश हुआ डिजिटल डेटा प्रोटेक्शन बिल

Tech Weekly Roundup टेक कैटेगरी में बीता हफ्ता स्मार्टफोन की लॉन्चिंग के नाम रहा। रेडमी से लेकर इनफिनिक्स तक नए स्मार्टफोन लॉन्च हुए हैं। बीते हफ्ते लोकसभा में केंद्रीय आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने डेटा प्रोटेक्शन बिल 2023 पेश किया। इसके अलावा लैपटॉप और पीसी के आयात पर प्रतिबंध लगने जा रहा है। केंद्र सरकार का यह फैसला 1 नवंबर से लागू हो रहा है।

By Shivani KotnalaEdited By: Shivani KotnalaUpdated: Sun, 06 Aug 2023 02:03 PM (IST)
Hero Image
नए Smartphone की लॉन्चिंग के नाम रहा बीता हफ्ता

नई दिल्ली, टेक डेस्क। बीते हफ्ते टेक में नए स्मार्टफोन की लॉन्चिंग रही। रेडमी, इनफिनिक्स जैसी कंपनियों ने ग्राहकों के लिए नए स्मार्टफोन लॉन्च किए। वहीं यूजर्स के लिए लोकसभा में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन बिल 2023 भी पेश हुआ। अगर टेक की बड़ी खबरें मिस कर गए हैं तो इस आर्टिकल में बीते हफ्ते की टॉप खबरों को पढ़ सकते हैं।

Digital Personal Data Protection Bill 2023 हुआ पेश

डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन बिल 2023 को 3 अगस्त को लोकसभा में पेश किया गया। केंद्रीय आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बीते गुरुवार यानी 3 अगस्त को लोकसभा में डेटा प्रोटेक्शन बिल 2023 पेश किया।

नए डेटा प्रोटेक्शन बिल से सरकार सोशल मीडिया कंपनियों की मनमानी पर लगाम लगा सकेगी। पूरी खबर यहां पढ़ें

लैपटॉप पीसी के आयात पर प्रतिबंध

केंद्र सरकार ने बीते गुरुवार को लैपटॉप, टैबलेट, ऑल-इन-वन पर्सनल कंप्यूटर, अल्ट्रा स्मॉल फॉर्म फैक्टर कंप्यूटर और सर्वर पर तत्काल प्रभाव से आयात प्रतिबंध लगाया।

हालांकि, इलेक्ट्रॉनिक कंपनियों को फिलहाल के लिए कुछ राहत दे दी गई है। नया फैसला 1 नवंबर से लागू होगा। पूरी खबर यहां पढ़ें

रेडमी ने लॉन्च किए नए स्मार्टफोन

इलेक्ट्रॉनिक कंपनी रेडमी ने अपने यूजर्स के लिए Redmi 4G और 5G स्मार्टफोन लॉन्च किया है। Xiaomi के सबसे सस्ते 5G स्मार्टफोन Redmi 12 5G की पहली सेल भी हो चुकी है। रेडमी ब्रांड का यह 5G फोन Qualcomm के Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया है। फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। पूरी खबर यहां पढ़ें

फोन से सस्ती कीमत पर लॉन्च हुआ JioBook 2023

रिलायंस जियो ने भारत में JioBook की दूसरी जेनरेशन लॉन्च की है। लेटेस्ट Jiobook 2 को कंपनी पिछले वर्जन के मुकाबले बेहतर प्रोसेसर के साथ पेश किया है।

रिलायंस जियो के इस लेटेस्ट लैपटॉप को ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म अमेजन से खरीदा जा सकता है। जियो का यह बजट फ्रेंडली लैपटॉप 4G इनेबल है। पूरी खबर यहां पढ़ें

Infinix GT 10 Pro भारत में हुआ लॉन्च

इलेक्ट्रॉनिक कंपनी Infinix के Infinix GT 10 Pro नए स्मार्टफोन को लेकर मार्केट में लंबे समय से चर्चा बनी हुई थी। दरअसल, इनफिनिक्स के नए स्मार्टफोन का लुक Nothing Phone (2) के लुक जैसा है। कंपनी का नया डिवाइस एक गेमिंग फोन है। खास बात ये है कि इनफिनिक्स ने अपने इस फोन को 20 हजार रुपये से कम कीमत पर लॉन्च किया है।पूरी खबर यहां पढ़ें

Oneplus Nord CE3 की पहली सेल

इलेक्ट्रॉनिक कंपनी वनप्लस ने अपने यूजर्स के लिए हाल ही में एक नया स्मार्टफोन OnePlus Nord CE 3 5G लॉन्च किया था। कंपनी ने बीते हफ्ते ही फोन की पहली सेल लाइव कर दी है।

ऐसे में अब इस न्यूली लॉन्च्ड डिवाइस की खरीदारी की जा सकती है।OnePlus Nord CE 3 5G को कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट और ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म अमेजन से खरीदा जा सकता है।पूरी खबर यहां पढ़ें

मेटा ने पेश किए नए एआई टूल

मेटा ने यूजर्स के लिए एक नए एआई टूल को पेश किया है। कंपनी ने ऑडियोक्राफ्ट नाम से एक ओपनसोर्स एआई टूल को पेश किया है। इस एआई टूल की मदद से यूजर्स टेक्स्ट प्रॉम्प्ट के साथ म्यूजिक और ऑडियो क्रिएट कर सकते हैं।

दरअसल, मेटा ने एआई टूल में तीन मॉडल AudioGen, EnCodec और MusicGen को पेश किया है। ये तीनों ही मॉडल यूजर्स के लिए म्यूजिक, साउंड कम्प्रेशन और जनरेशन में इस्तेमाल किए जा सकेंगे।पूरी खबर यहां पढ़ें