Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Best laptops under 60K: ये हैं 60 हजार से कम कीमत के बेहतरीन लैपटॉप, यहां जानें डिटेल

इंटरनेट के बढ़ते युग में स्मार्टफोन और लैपटॉप्स की डिमांड भी बढ़ती जा रही है। ऐसे में हम आपको लैपटॉप के ऐसे ऑप्शंस दे रहे है जो मल्टीमीडिया एक्सपीरियंस के साथ-साथ बेहतर परफॉर्मेंस देते हैं। सबसे अच्छी बात ये है कि इन लैपटॉप की कीमत 60 हजार से कम है।

By Ankita PandeyEdited By: Updated: Fri, 24 Jun 2022 07:09 PM (IST)
Hero Image
Best laptops under 60K: ये हैं 60K से कम के बेस्ट लैपटॉप

 नई दिल्ली, टेक डेस्क। बीते कुछ समय से लैपटॉप की मांग बढ़ रही है। लोगों के वर्क-फ्रॉम-होम से हाइब्रिड या वर्क-फ्रॉम-एनीवेयर सेटअप में जाने के साथ, ज्यादा से ज्यादा लोग अपनी जरूरत के हिसाब से लैपटॉप खरीद रहे हैं। इसके साथ ही कंपनियां भी अलग- अलग काम के लिए इस्तेमाल होने वाले कई मॉडल लॉन्च कर रही हैं। आज हम ऐसे लैपटॉप्स की बात करेंगे, जिनकी कीमत 60,000 रुपये से कम है।

  1. आसुस वीवोबुक 14 प्रो OLED( Asus Vivobook 14 Pro OLED)

Asus Vivobook 14 Pro OLED 14-इंच 2.8K OLED स्क्रीन के साथ आता है, जिसमें 90Hz रिफ्रेश रेट और 600nits पीक ब्राइटनेस मिलती है। यह लैपटॉप VESA के डिस्प्लेHDR ट्रू ब्लैक 600 स्टैंडर्ड के साथ डॉल्बी विजन को भी सपोर्ट करता है। इसमें 100% DCI-P3 कलर स्पेस भी मिलता है। आसुस का यह लैपटॉप AMD Ryzen 7 5800H CPU (45W TDP), 512GB PCIe Gen 3 SSD और 16GB तक DDR4 रैम के साथ है। यह लैपटॉप काफी हल्का है, इसका वजन 1.4kg है। लैपटॉप में 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 50WHr की बैटरी दी गई है, जो इसे 30 मिनट में 50 प्रतिशत तक चार्ज कर देती है। Asus Vivobook 14 Pro OLED की शुरुआती कीमत 59,990 रुपये है।

  1. लेनोवो आइडियापैड गेमिंग 3 (Lenovo IdeaPad Gaming 3)

Lenovo IdeaPad Gaming 3 उन लोगों के लिए सही विकल्प है, जो अपने लैपटॉप पर गेम खेलना चाहते हैं। यह लैपटॉप Ryzen 5 5600H के साथ आता है, जो कि AMD के Zen 3 आर्किटेक्चर पर आधारित 6-कोर / 12-थ्रेड चिप है। इसके प्रोसेसर को GTX 1650 के साथ जोड़ा गया है, जो फुल एचडी गेमिंग का एक्सपीरियंस बढ़ा देता है। इसमें आपको 8GB DDR4 3200MHz रैम और 512GB NVMe SSD मिलता है। इस लैपटॉप में 15.6 इंच का IPS LCD डिस्प्ले है, जो फुल HD रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। यह लैपटॉप 59,990 रुपये में उपलब्ध है।

  1. एचपी विक्टस (HP Victus)

HP Victus में आपको Ryzen 5 5600H प्रोसेसर दिया गया है। इस लैपटॉप में 4GB Radeon RX5500M ग्राफिक्स कार्ड है। इसमें आपको 16.1 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले मिलता है जिसमें स्टैंडर्ड 60Hz रिफ्रेश रेट और 250nits ब्राइटनेस दी गई है। इस लैपटॉप में कस्टमर्स को 8GB रैम मिलता है, जिसे 32GB DDR4-3200 SDRAM तक अपग्रेड किया जा सकता है। अभी यह अमेजन इंडिया पर 55,990 रुपये में उपलब्ध है।