Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

OnePlus के इन स्मार्टफोन में मिलने लगा 5G सपोर्ट, आप भी उठाएं फायदा, जानें कैसे मिलेगा अपडेट

5G के लॉन्च के साथ ही टेलीकॉम और स्मार्टफोन कंपनियों ने 5G को अपने यूजर्स तक पहुंचाने में लगी हैं। OnePlus 10T और 10 Pro को अक्टूबर 2022 Android सुरक्षा पैच और 10R को सितंबर 2022 का Android सुरक्षा पैच मिल रहा है।

By Ankita PandeyEdited By: Updated: Tue, 25 Oct 2022 12:49 PM (IST)
Hero Image
OnePlus 10T, OnePlus 10 Pro and oneplus 10R to get 5G support in india

नई दिल्ली, टेक डेस्क। OnePlus ने अपने OnePlus 10-सीरीज स्मार्टफोन्स के लिए एक सॉफ्टवेयर अपडेट रोल आउट करना शुरू कर दिया है, जो Jio 5G सपोर्ट लाता है। बता देंकि यह अपडेट भारतीयों को ही मिल रहा है, और इन डिवाइस में OnePlus 10 Pro, OnePlus 10T, और OnePlus 10R शामिल हैं। Android 12-आधारित OxygenOS अपडेट्स अभी केवल कुछ यूजर को ही मिल रहे हैं। आपको उपलब्धता की जांच करने के लिए, सेटिंग> सिस्टम> सिस्टम अपडेट पर जाना होगा।

इन फोन्स को मिल रहा सुरक्षा पैच

वनप्लस कम्युनिटी फोरम पर उपलब्ध आधिकारिक चेंजलॉग के अनुसार, वनप्लस 10T और वनप्लस 10 प्रो को अक्टूबर 2022 एंड्रॉयड सुरक्षा पैच मिल रहा है। दूसरी ओर, 10R को फिक्स के साथ सितंबर 2022 Android सुरक्षा पैच मिल रहा है। बता दें कि वनप्लस 10 प्रो के लिए विशिष्ट NE2211_11.A.18 Jio 5G सपोर्ट और एक Android सुरक्षा पैच मिलता है। वहीं OnePlus 10T के लिए CPH2413_11.A.10 कभी-कभार होने वाली क्रैश समस्याओं को ठीक करेगा। यह वाई-फाई स्थिरता और नेटवर्क अनुभव, संचार स्थिरता और स्क्रीन डिस्प्ले प्रभाव को भी कस्टमाइज करता है।

यह भी पढ़ें- Happy Diwali: इस दिवाली खीचें बेहतरीन तस्वीरें, ये प्रीमियम स्मार्टफोन होगा आपका साथी

OnePlus 10R स्टेबल वर्जन CPH2411_11.A.09 और OnePlus 10R के लिए CPH2423_11.A.09 अपडेट पेश किया है, जो नियमित रूप से ज्ञात समस्याओं की एक सीरीज को ठीक करते हैं। आइये जानते है कि इनमें किन समस्याओं का समाधान शामिल है:

  • इनकमिंग कॉल के लिए नो नोटिफिकेशन बैनर की समस्या।
  • शटडाउन बटन के असामान्य रूप से क्लिक होने की समस्या।
  • सही पासवर्ड डालने पर फोन के अनलॉक न हो पाने की समस्या।
  • ऑनलाइन वीडियो चलाने पर स्क्रीन फ़्रीज या फ़्लिकर की समस्या।

केवल इन शहरों के लिए काम करेगा 5G

बता दें कि Jio केवल चार भारतीय शहरों (दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और वाराणसी) में अपनी 5G सेवाओं का परीक्षण कर रही है और इस साल के अंत में और सर्किल्स को कवर किया जाएगा।

वहीं अगर आप एयरटेल यूजर है तो सभी नए प्रीमियम और मिड-प्रीमियम वनप्लस स्मार्टफोन में एयरटेल 5 जी का सपोर्ट है। जानकारी के लिए बता दें कि OnePlus 8, OnePlus 8 Pro, OnePlus 8T, OnePlus 9R और OnePlus Nord 2 सहित स्मार्टफोन्स को अभी तक 5G सपोर्ट के लिए OxygenOS अपडेट नहीं मिला है।

यह भी पढ़ें- Tech Tips: Gmail पर ऑटोमेटिकली ऐसे डिलीट करें इमेल,यहां जानें डिटेल