Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

iOS 16.2 Update: हाल ही में अपडेट किया है अपना आईफोन तो iOS ये फीचर्स हैं बड़े मजेदार, जरूर करें इस्तेमाल

iOS 16.2 update Apple Music Sing Features Apple ने पिछले महीने अपना iOS 16.2 अपडेट पेश किया। इसके साथ कंपनी ने कई बेहतरीन सुविधाएं जोड़ी है जो यूजर्स के एक्सपीरियंस को बेहतर बना देती है जिसमें Music Sing शामिल हैं। (जागरण फोटो)

By Ankita PandeyEdited By: Ankita PandeyUpdated: Mon, 23 Jan 2023 08:25 AM (IST)
Hero Image
Apple Music Sing iOS Update: cool features that can change your experience

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Apple समय-समय पर अपने यूजर्स के लिए नए अपडेट लाता रहता है, ताकि वह अपने iPhone इस्तेमाल करने के एक्सपीरियंस को बेहतर बना सकें। भारत में ऐपल के हजारों यूजर्स है, जो इसके अलग-अलग सुविधाओं का इस्तेमाल करते हैं। आज हम बात कर रहे है, नए iOS अपडेट की, जिसे दिसंबर 2022 में iOS 16.2 अपडेट के रूप में जारी किया गया।

iOS 16.2 अपडेट

Apple ने पिछले महीने iPhone SE (3rd Gen) से iPhone 14 सीरीज के लिए अपने iPhone रेंज के लिए iOS 16 सिस्टम अपडेट रोल आउट करना शुरू किया। लेटेस्ट अपडेट अपने साथ Jio और Airtel 5G के लिए सपोर्ट लेकर आया, ताकि iPhone यूजर्स नई पांचवीं पीढ़ी के नेटवर्क से जुड़ सकें।

इसके अलावा नए OS अपडेट में iPhones के लिए कुछ सिक्योरिटी और बग फिक्स भी जोड़े गए हैं। इसके अलावा भी इसमें कई ऐसे ऐप्स है,जो आपको एक अलग अनुभव दे सकते हैं। इस अपडेट में आपको फ्रीफॉर्म, ऐपल म्यूजिक सिंग, इमरजेंसी SOS, लॉक स्क्रीन अपग्रेड जैसी सुविधाएं मिलेगी। आइये इनके बारे में जानते हैं।

यह भी पढ़ें - iPhone यूजर्स के लिए खुशखबरी, आ गया WhatsApp का ये खास फीचर, आसानी से खोज सकेंगे पुराने चैट

Apple Music Sing

इस अपडेट के साथ Apple ने Apple Music Sing को जारी किया, जो यूजर्स रियल टाइम में गाने और देखने की अनुमति दे सकें। इसके अलावा इसमें चुनिंदा गानों के लिए बीट-बाय-बीट बोल, साथ ही गाने के वोकल के वॉल्यूम को एडजस्ट करने जैसी सुविधाएं शामिल हैं। ये ऐप यूजर्स को म्यूजि के साथ गाने की अनुमति देता है। बता दें कि Apple Music Sing iPhone 11 और उसके बाद के वर्जन और iOS 16.2 या बाद के वर्जन का उपयोग करने वाले iPhone SE (3rd GEN) पर उपलब्ध है।

सैटेलाइट इमरजेंसी SOS सर्विस

Apple ने iPhone 14 सीरीज और वॉच 8 सीरीज के लॉन्च के दौरान सैटेलाइट फीचर के जरिए इमरजेंसी SOS भेजने वाली सुविधा की घोषणा की। नई सुविधा यूजर्स को मोबाइल डाटा और वाई-फाई कवरेज उपलब्ध नहीं होने पर आपातकालीन सेवाओं से जुड़ने में सहायता देती है। इसे कुछ महीनों बाद iOS 16.2 अपडेट के साथ iPhone 14 और iPhone 14 Pro मॉडल के लिए जारी किया गया था। Apple iPhone 14 या iPhone 14 Pro पर एक्टिव होने के बाद यह सुविधा दो साल के लिए मुफ्त है।

आईफोन पर फ्रीफॉर्म ऐप

Apple ने इस अपडेट के साथ एक व्हाइटबोर्डिंग एप्लिकेशन, फ्रीफॉर्म लॉन्च किया, जिसे यूजर्स को क्रिएटिव विचार और सहयोग करने की अनुमति देने के लिए डिजाइन किया गया है। Apple ने इस डिजिटल व्हाइटबोर्डिंग एप्लिकेशन को macOS, iOS और iPadOS डिवाइस के लिए विकसित किया है। यह एक फलेक्सिबल कैनवास-बोर्ड देता है, जो यूजर्स को फाइलें, टेक्स्ट नोट्स, फोटो, दस्तावेज और वेब लिंक जोड़ने की अनुमति देता है।

लॉक स्क्रीन विजेट

iSO 16.2 अपडेट लॉक स्क्रीन के लिए कुछ नई सेटिंग्स भी लाया। यूजर्स अपने iPhone 14 Pro और iPhone 14 Pro Max पर नए OS के साथ अपडेट करने के बाद, ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले सक्षम होने पर अपने वॉलपेपर या नोटिफिकेशंस को छिपा सकते हैं। इसके अलावा ऑनस्लीप और मेडिशिन विजेट यूजर्स को उनकी नींद और दवा ट्रैक डाटा देखने में मदद करेंगे।

गेम सेंटर के लिए अपडेट

ऐपल ने मल्टीप्लेयर गेम्स के लिए गेम सेंटर में शेयरप्ले सपोर्ट भी जारी किया। अब यूजर्स फेसटाइम कॉल्स पर अपने दोस्तों के साथ रहते हुए उनके साथ गेम खेल सकते हैं। नए अपडेट में एक नया एक्टिविटी विजेट भी जोड़ा गया है जो यूजर्स को यह देखने की अनुमति देता है कि उनके दोस्त गेम में क्या खेल रहे हैं और क्या हासिल कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें -सावधान! कहीं e-sim के चक्कर में न हो जाएं धोखाधड़ी के शिकार, ये हैं बचने के कुछ उपाय