Move to Jagran APP

Jio Mart की दिवाली सेल में 500 रुपये से भी कम कीमत में मिल रही है BP नापने वाली ये स्मार्टवॉच

Jio Mart की सेल में यूँ तो कई ऑफर चल रहे हैं लेकिन हम आपको आज एक स्मार्टवॉच के बारे में बताने जा रहे हैं। बड़ी बात यह है कि इस वॉच में स्मार्ट फीचर्स बहुत कम कीमत में मिल रहे हैं।

By Kritarth SardanaEdited By: Updated: Sat, 15 Oct 2022 12:30 PM (IST)
Hero Image
Storm smart watch photo credit- Jio Mart

नई दिल्ली, टेक डेस्क। आज के दौर में हर कोई SmartWatch लेना चाहता है। लेकिन स्मार्टवॉच की महंगी कीमतों के कारण लोग इसे खरीदने से परहेज करते हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी स्मार्टवॉच बताने जा रहे हैं जिसे आप बड़े ही आराम से खरीद सकते हैं। यूँ तो इसकी कीमत पहले ही कम है लेकिन Jio Mart की Bestival Sale में स्मार्टवॉच बेहद सस्ती मिल रही है। लेकिन सस्ती होने का ये मतलब नहीं कि इसमें स्मार्ट फीचर्स नहीं है। इसमें भी अन्य स्मार्टवॉच की तरह स्मार्ट फीचर्स दिए गए हैं।

कौन सी है ये स्मार्टवॉच

जियो मार्ट की सेल में STORM M5 Smart Watch के नाम से ये उपलब्ध है। इसकी कीमत यूँ तो 1,499 रुपये है लेकिन दिवाली सेल में यह आपको सिर्फ 499 रुपये की कीमत में मिल रही है।

STORM M5 Smart Watch के फीचर्स

  • इस स्मार्टवॉच में 1.4 इंच का डिस्प्ले साइज़ दिया गया है।
  • स्मार्टवॉच Android और IOS दोनों यूजर्स के लिए उपलब्ध है।
  • स्टॉर्म की इस स्मार्टवॉच को IP67 की रेटिंग दी गई है जो इसे वॉटर रेजिस्टेंस बनाती है।
  • इस स्मार्टवॉच में ब्लड प्रेशर, हार्ट रेट मॉनिटर इन रियल टाइम, स्लीप मॉनिटरिंग , wrist sense,स्टेप्स काउंट, स्लीप मॉनिटर और कैलोरीज जैसे स्वस्थ से जुड़े सभी फीचर्स मिलते हैं।
  • इसके अलावा स्टॉर्म ने इसमें Sedentary Reminder, Call Reminder, कॉल रिमाइंडर, मेसेजिंग ऐप्स नोटीफिकेशन जैसे सभी फीचर्स दिए गए हैं।
  • इस वॉच में फेसबुक, Whatsapp जैसे सोशल ऐप्स के नोटिफिकेशन भी मिलते हैं।
  • इसमें 100 mah की बैटरी लगी है जो 24 घंटे तक लगातार चलाई जा सकती है। यह 2 घंटे में फुल चार्ज हो सकती है।
  • इस स्कामार्टवॉच का वजन 25 ग्राम है।
  • इसमें स्पोर्ट्स मोड भी दिये गए हैं।
  • इसके अलावा इसमें अलार्म क्लॉक, फाइंड ए फोन जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।
  • यह ब्लैक कलर में आती है।
  • कंपनी इसकी होम सर्विस देती है जिससे आपको कहीं जाने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।

यह भी पढ़ें-  TAGG Verve Neo Hitman Edition: रोहित शर्मा के दीवानों के लिए Tagg ने लांच की नई स्मार्टवॉच