Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Xiaomi का नया फोन सस्ते में खरीदने का मौका, आज होने जा रही Redmi 13C की पहली सेल

एक नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान है तो ये जानकारी आपके काम की हो सकती है। शाओमी ने हाल ही में अपने यूजर्स के लिए Redmi 13C स्मार्टफोन लॉन्च किया है। कंपनी ने यूजर्स के लिए इस फोन का 4G और 5G वेरिएंट लॉन्च किया है। आज Redmi 13C के 4G वेरिएंट की पहली सेल होने जा रही है। फोन की खरीदारी आज स्पेशल डिस्काउंट के साथ कर सकते हैं।

By Shivani KotnalaEdited By: Shivani KotnalaUpdated: Tue, 12 Dec 2023 11:00 AM (IST)
Hero Image
Xiaomi का नया फोन सस्ते में खरीदने का मौका

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। एक नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान है तो ये जानकारी आपके काम की हो सकती है। शाओमी ने हाल ही में अपने यूजर्स के लिए Redmi 13C स्मार्टफोन लॉन्च किया है।

कंपनी ने यूजर्स के लिए इस फोन का 4G और 5G वेरिएंट लॉन्च किया है। आज Redmi 13C के 4G वेरिएंट की पहली सेल होने जा रही है। आइए जल्दी से Redmi 13C स्मार्टफोन की सेल से जुड़ी जानकारियां पर एक नजर डाल लें-

Redmi 13C की पहली सेल का समय

Redmi 13C को पहली सेल में 7,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीद सकेंगे। Redmi 13C की पहली सेल आज दोपहर 12 बजे शुरू हो रही है। इस फोन की खरीदारी यूजर्स ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट अमेजन से कर सकेंगे। इसके अलावा, फोन की खरीदारी mi.com और शाओमी के रिटेल स्टोर से की जा सकेगी।

पहली सेल में ग्राहकों को ICICI Credit & Debit Cards, SBI Credit & Debit Cards और HDFC Credit & Debit Cards पर 1000 रुपये का इन्स्टेंट डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है।

Redmi 13C के 4G वेरिएंट की कीमत

Redmi 13C को कंपनी ने तीन स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया है। Redmi 13C स्मार्टफोन को आप 4GB+128GB, 6GB+128GB, 8GB+256GB में खरीद सकते हैं। पहली सेल में इन तीनों ही स्टोरेज वेरिएंट की कीमत लॉन्च प्राइस से कम रहेगी।

  • 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट 7,999 रुपये में खरीद सकेंगे।
  • 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट 8,999 रुपये में खरीद सकेंगे।
  • 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट 10,499 रुपये में खरीद सकेंगे।

ये भी पढ़ेंः Google मैसेज में आ रहा WhatsApp वाला ये फीचर, जल्द हो सकता है रोलआउट

Redmi 13C के स्पेसिफिकेशन

  • Redmi 13C फोन MediaTek Helio G85 चिपसेट के साथ लाया गया है
  • Redmi का नया फोन 6.74 इंच HD+ डिस्प्ले, 90Hz रिफ्रेश रेट और 600 nits ब्राइटनेस के साथ लाया गया है।
  • Redmi 13C स्मार्टफोन तीन स्टोरेज वेरिएंट 4GB+128GB, 6GB+128GB, 8GB+256GB में खरीद सकते हैं।
  • रेडमी का यह फोन 50MP प्राइमरी सेंसर, 2MP मैक्रो और 8MP फ्रंट कैमरा के साथ लाया गया है।
  • Redmi 13C स्मार्टफोन को 5000mAh बैटरी और 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ लाया गया है।