Move to Jagran APP

Upcoming Laptops June 2022, इस महीने लांच होने वाले है ये नए laptops,फीचर्स, कीमत जानिये सब कुछ

आज के दौर में लैपटॉप हर किसी की जरूरत है। आज हम आपको उन नए laptops के बारे में बताने जा रहे हैं जो इसी महीने लांच होने वाले हैं। इसलिए अगर आपको भी लेटेस्ट लैपटॉप लेना है तो ये खबर आपके काम की है-

By Kritarth SardanaEdited By: Published: Fri, 10 Jun 2022 07:17 PM (IST)Updated: Sat, 11 Jun 2022 08:33 AM (IST)
Upcoming Laptops June 2022, इस महीने लांच होने वाले है ये नए laptops,फीचर्स, कीमत जानिये सब कुछ

नई दिल्ली, टेक डेस्क। आज के दौर में लैपटॉप हर किसी की जरूरत है। आप स्मार्टफोन से कई काम कर सकते हैं। लेकिन ऐसे बहुत से काम होते हैं जो सिर्फ कंप्यूटर- लैपटॉप द्वरा ही किये जा सकते हैं। आज हम आपको उन नए laptops के बारे में बताने जा रहे हैं जो इसी महीने लांच होने वाले हैं। इसलिए अगर आपको भी लेटेस्ट लैपटॉप लेना है तो ये खबर आपके काम की है।

Lenovo Slim 3- चीनी कंपनी लेनोवो अपना नया लैपटॉप Slim 3 के नाम से एक नया लैपटॉप लांच करने जा रही है। इसकी कीमत 52,990 रुपये हो सकती है। ओएस की बात करें तो इसमें Windows 11 है। यह लैपटॉप 7.5 घंटे तक की बैटरी बैकअप के साथ आता है। इसमें 512 GB की हार्ड डिस्क लगी हुई मिलेगी।

Infinix InBook X1 Slim- Infinix अपने सेगमेंट का सबसे पतला और वजन में हल्का लैपटॉप है। इस लैपटॉप में इंटेल कोर प्रोसेसर लगा हुआ है। इसकी एल्युमीनियम मेटल बॉडी बनाई गई है। इसमें 65 watt का type C मिलता है। कंपनी अनुसार इसमें 50 घंटे तक का बैटरी बैकअप मिलता है। इस लैपटॉप का वजन 1.24 किलोग्राम। यह चार रंगों में उपलब्ध होगा जिनमें हरे, नीले, लाल और ग्रे रंगों के नाम आते हैं।

HP 14s-dr2514TUHP - अमेरिकी कंपनी एचपी अपनी मशहूर 14s सीरीज का एक और नया लैपटॉप HP 14s-dr2514TUHP लांच करने वाली है। इसकी कीमत 45,900 रुपये हो सकती है।इसमें इंटेल का UHD ग्राफ़िक प्रोसेसर लगा हुआ है। यह सिल्वर कलर में उपलब्ध होगा। इसकी 14 इंच की स्क्रीन पर 1920 X 1080 पिक्सेल का रिजोल्युशन मिलता है। इसमें यह लैपटॉप भी 65 watt के फ़ास्ट चार्जर के साथ आता है। hp के इस लैपटॉप से 12 घंटे की बैटरी लाइफ मिलती है।

अब ये laptops इसी महीनें लांच होने वाले हैं। हमने आपको इन लेटेस्ट laptops के लांच होने से पहले ही इनके बारे में जानकारी दी है। लांच होने के बाद और अधिक फीचर्स सामने आयेंगे। इसलिए आपको यदि latest लैपटॉप लेना है तो आप इनमें से चुनाव कर सकते हैं।


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.