Move to Jagran APP

Upcoming Phones: दीवाली से पहले लॉन्च होंगे कई तगड़े स्मार्टफोन, Xiaomi, iQOO और Oneplus हैं तैयार

दीवाली से पहले कई स्मार्टफोन मार्केट में एंट्री करने वाले हैं। खासकर फ्लैगशिप सेगमेंट में ब्रांड्स ने अच्छी तैयारी कर ली है। वनप्लस आईकू और ऑनर जैसे ब्रांड नए फोन लेकर आ रहे हैं। यह सभी फोन 2930 और 31 अक्टूबर को लॉन्च होंगे। यानी दीवाली पर स्मार्टफोन बाजार अच्छा-खासा जगमग होने वाला है। आइए अपकमिंग डिवाइस के बारे जानते हैं।

By Yogesh Singh Edited By: Yogesh Singh Updated: Sun, 27 Oct 2024 07:59 PM (IST)
Hero Image
दीवाली के मौके पर लॉन्च होने के लिए तैयार हैं ये फोन
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। दीवाली से पहले स्मार्टफोन बाजार रोशन होने वाला है। इस महीने की लास्ट डेट तक कई फोन लॉन्च होने वाले हैं। Xiaomi, iQOO और Oneplus जैसे बड़े ब्रांड फ्लैगशिप फोन लॉन्च करने के लिए पूरी तरह हैं। 29,30 और 31 अक्टूबर की डेट लॉन्च के हिसाब से बुक रहने वाली है। यहां अपकमिंग स्मार्टफोन्स के बारे में बताने वाले हैं।

Xiaomi 15 series (चाइना)

शाओमी की फ्लैगशिप सीरीज 29 अक्टूबर को चाइना में लॉन्च हो रही है। इसमें क्वालकॉम का लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite SoC मिलेगा। Xiaomi 15 में 6.46 इंच का 1.2K 120Hz OLED पैनल होने की उम्मीद है। प्रो वेरिएंट में बड़ी स्क्रीन हो सकती है। सीरीज में 5,500mAh की बैटरी होगी। जो 90W फास्ट और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। पूरी खबर

  • लॉन्च डेट- 29 अक्टूबर
  • सेगमेंट- फ्लैगशिप

Nothing Phone (2a) Community Edition (ग्लोबल)

नथिंग फोन (2a) का कम्युनिटी एडिशन 30 अक्टूबर को ग्लोबली लॉन्च हो रहा है। नथिंग फोन (2a) कम्युनिटी एडिशन की कीमत मौजूदा वेरिंट के समान ही हो सकती है, जो कि बेस मॉडल के लिए 23,999 रुपये है। फोन की एंट्री मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7200 Pro चिपसेट के साथ हो सकती है।

  • लॉन्च डेट- 30 अक्टूबर
  • सेगमेंट- मिडरेंज

Honor Magic 7 series (चाइना)

30 अक्टूबर को ऑनर मैजिक 7 सीरीज दस्तक देने वाली है। सीरीज का मुख्य आकर्षण कैमरा है। इसमें 180MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस मिल सकता है। इसमें भी क्वालकॉम का नया चिपसेट होगा। फोन में पावर के लिए 5,600 mAh की बड़ी बैटरी होगी।

  • लॉन्च डेट- 30 अक्टूबर
  • सेगमेंट- .......

iQOO 13 (चाइना)

iQOO 13 चीन में 30 अक्टूबर को लॉन्च होगा। इसमें 2K रेजोल्यूशन वाला नया 6.7-इंच BOE Q10 डिस्प्ले होगा। इसमें परफॉर्मेंस के लिए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट मिलेगा। साथ ही 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट इसमें होगा। इसमें 6,150 mAh की बैटरी मिलने की बात कही गई है।

  • लॉन्च डेट- 30 अक्टूबर
  • सेगमेंट- फ्लैगशिप

OnePlus 13 (चाइना)

वनप्लस का फ्लैगशिप फोन दीवाली वाले दिन चाइना में आ रहा है। इसके बाद इसे भारत और ग्लोबली भी लॉन्च किया जाएगा। इसमें भी क्वालकॉम का लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर होगा। फोन की एंट्री 6000 mAh की बैटरी के साथ होगी और साथ में 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिला होगा। पूरी खबर

  • लॉन्च डेट- 31 अक्टूबर 
  • सेगमेंट- फ्लैगशिप
यह भी पढ़ें- AI फीचर्स वाले Realme GT 7 Pro में होगा 120W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट, 4 नवंबर को हो रही एंट्री