Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Vivo V30e 5G 2 मई को होगा लॉन्च, 5500 mAh बैटरी के साथ मिलेगा पावरफुल चिपसेट

Vivo V30e 5G की लॉन्च डेट कन्फर्म हो चुकी है। इस फोन को 5500 mAh की बैटरी के साथ 2 मई को लॉन्च किया जाएगा। इसके लिए कंपनी एक इवेंट आयोजित करने वाली है। इसे कंपनी के सोशल मीडिया हैंडल और साइट पर लाइव देखा जा सकेगा। इसके कुछ स्पेक्स की जानकारी ऑफिशियली सामने आ चुकी है तो कुछ के बारे में लॉन्च के बाद ही पता चलेगा।

By Yogesh Singh Edited By: Yogesh Singh Updated: Tue, 30 Apr 2024 02:47 PM (IST)
Hero Image
Vivo V30e 5G 2 मई को भारत में लॉन्च होगा।

Vivo V30e 5G: Vivo अपनी V30 सीरीज के तहत भारत में एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है। यह फोन कैमरा फीचर्स के तौर पर वी30 की तुलना में कई अपग्रेड लेकर आने वाला है। कंपनी इसे स्लीक डिजाइन के भारतीय मार्केट में लॉन्च करेगी।

कंपनी ने लॉन्च से पहले इसका डिजाइन, कलर ऑप्शन, बैटरी जैसी चीजों के बारे में जानकारी दे दी है। आइए इसके कन्फर्म हो चुके स्पेक्स और संभावित फीचर्स के बारे में जान लेते हैं। 

Vivo V30e के लिए होगा इवेंट

कंपनी इस स्मार्टफोन लॉन्च के लिए एक इवेंट आयोजित करने वाली है। इसे वीवो इंडिया की वेबसाइट, आधिकारिक यूट्यूब चैनल और कंपनी के सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर देखा जा सकेगा। कंपनी ने इसके लिए 2 मई दोपहर 12 बजे का समय निर्धारित किया है।

कन्फर्म हो चुकी डिटेल

इस स्मार्टफोन को सिल्क ब्लू और वेल्वेट रेड कलर में लॉन्च किया जाएगा। इसमें अल्ट्रा स्लिम 3D कर्व्ड डिस्प्ले दी जाएगी। ऑरा लाइट के सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल दिया जाएगा, जो 2x पोर्ट्रेट के साथ आएगा। फोन में Sony IMX882 सेंसर दिया जाएगा। इसमें 5,500 mAh की बैटरी पावर के लिए दी जाएगी। कंपनी ने कहा कि इस बैटरी के साथ आने वाला यह सबसे स्लिम फोन होगा।

Vivo V30e स्पेसिफिकेशन

Vivo V30e में 4एनएम तकनीक पर बेस्ड स्नैपड्रैगन 6 जेन 1 आक्टाकोर प्रोसेसर दिया जाएगा, जो 2.2गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड पर काम करने में सक्षम है।

इसमें सेल्फी के लिए भी कंपनी 50 मेगापिक्सल का कैमरा ऑफर करने वाली है। इस फोन को मिड रेंज सेगमेंट में ही पेश किया जा सकता है।

वीवो वी30 सीरीज की बात करें तो इसमें दो मॉडल Vivo V30 और Vivo V30 Pro पेश किए जाते हैं। वी30 तीन वेरिएंट में आता है तो प्रो मॉडल को दो वेरिएंट में खरीदा जा सकता है। इसकी कीमत 33,999 रुपये से शुरू होती है।

ये भी पढ़ें- पहली सेल में चूक गए मौका, नहीं खरीद पाए सस्ता Smartphone! आज रात को फिर मिलेगा मौका