Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Vivo Y27 4G बजट स्मार्टफोन जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ मिल सकते हैं तीन कलर ऑप्शन

Vivo Y27 4G India Launch अगर आप सस्ता स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। वीवो बहुत जल्द इंडिया में अपना नया बजट स्मार्टफोन Vivo Y27 4G पेश कर सकता है। देश में Vivo Y27 4G की कीमत लगभग 16000 रुपये होगी। (फोटो-जागरण)

By Anand PandeyEdited By: Anand PandeyUpdated: Mon, 19 Jun 2023 04:15 PM (IST)
Hero Image
Vivo Y27 4G has been tipped to launch in India soon

नई दिल्ली, टेक डेस्क। वीवो जल्द ही भारत में Y-सीरीज का नया स्मार्टफोन लॉन्च कर सकता है। एक नए लीक के मुताबिक, कंपनी Y27 को भारत में लॉन्च कर सकती है। वीवो वाई27 भारत में एक 4जी स्मार्टफोन होगा। कंपनी ने ऑफिशियल तौर पर लॉन्च के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।

रिपोर्ट के अनुसार Vivo Y27 भारत और ग्लोबल मार्केट में जुलाई 2023 में लॉन्च होगा। डिवाइस का मॉडल नंबर V2249 है। Y27 4G वीवो की ओर से पेश किया जाने वाला एक बजट स्मार्टफोन होगा। आइए लॉन्च से पहले सामने आए वीवो वाई27 4जी के लीक हुए स्पेसिफिकेशन, फीचर्स और अन्य जानकारियों पर एक नजर डालते हैं।

Vivo Y27 4G की भारत में कीमत

रिपोर्ट से मिली जानकारी के मुताबिक वीवो वाई27 के एक नए 4जी मॉडल के इस साल जुलाई तक ग्लोबल मार्केट पर और भारत में लॉन्च होने की उम्मीद है। हैंडसेट को तीन कलर ऑप्शन- ब्लैक, डीप रेड और ग्रीन में पेश किए जाने की संभावना है। देश में Vivo Y27 4G की कीमत लगभग 16,000 रुपये होगी। फोन के 4GB या 6GB रैम और 64GB या 128GB इनबिल्ट स्टोरेज के वेरिएंट में उपलब्ध होने की उम्मीद है।

Vivo Y27 4G की स्पेसिफिकेशन्स

हैंडसेट में एचडी+ (1600 x 720 पिक्सल) रेजोल्यूशन के साथ 6.5 इंच का डिस्प्ले होने की उम्मीद है। फोन को फनटच OS 13 स्किन के साथ Android 13 आउट-ऑफ-द-बॉक्स आने की उम्मीद है। फोन को पावर देने के लिए MediaTek Helio G85 SoC चिपसेट की उम्मीद है। Vivo Y27 4G की कैमरा यूनिट में 50MP का प्राइमरी रियर कैमरा होगा। फोन में 5,000mAh की बैटरी दिए जाने की उम्मीद है।

वीवो ने हाल ही में वीवो वाई76एस (टी1 वर्जन) लॉन्च किया था और इससे पहले वीवो वाई22एस पेश किया था। बाद वाले को सिंगल 8GB + 128GB स्टोरेज वैरिएंट में लॉन्च किया गया था और इसे स्टारलिट ब्लू और येलो ग्रीन कलर ऑप्शन में पेश किया गया था। लॉन्च के दौरान इसकी कीमत VND 5,990,000 (लगभग 20,500 रुपये) रखी गई थी।