Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Top Tech News: Meta की पेड सर्विस से लेकर UPI के नए फीचर तक, इस सप्ताह टेक की दुनिया में क्या रहा खास

Weekly Top Tech News हफ्ते भर की टेक से जुड़ी बड़ी खबरों के लिए टेक का वीकली राउंड अप पढ़ सकते हैं। इस आर्टिकल में टेक से जुड़ी बड़ी खबरों के लिंक भी जोड़े गए हैं। (फोटो- जागरण)

By Shivani KotnalaEdited By: Shivani KotnalaUpdated: Sun, 26 Feb 2023 06:16 PM (IST)
Hero Image
Weekly Top Tech News 19 February 2023 To 25 February 2023, Pic Courtesy- Jagran

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Top Tech News: हफ्ते भर में टेक की दुनिया में बहुत कुछ बड़ा और खास घटा है। अपने वीकली राउंड अप न्यूज आर्टिकल के जरिए हम टेक की कुछ बड़ी खबरों को समटने का प्रयास कर रहे हैं। यहां एक क्लिक में हफ्ते भर की बड़ी खबरों को जान सकते हैं।

मेटा प्लेटफॉर्म भी पेड सर्विस के साथ

इस हफ्ते की शुरुआत में ही, मेटा के पॉपुलर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर पेड सर्विस का ऐलान हुआ है। कंपनी के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने यूजर को ब्लू बैज की सुविधा देने के बारे में जानकारी दी है। डिटेल स्टोरी यहां पढ़ें।

सिंगापुर के PayNow और UPI के बीच लिंक सेवा

इस हफ्ते पीएम नरेंद्र मोदी ने यूपीआई का दायरा बढ़ाते हुए एक नया एलान किया है। पीएम मोदी ने सिंगापुर के PayNow और UPI के बीच लिंक सेवा की शुरुआत का एलान किया। डिटेल स्टोरी यहां पढ़ें।

मोबाइल पर भी हो सकेगा माइक्रोसॉफ्ट के बिंग और ब्राउजर का इस्तेमाल

माइक्रोसॉफ्ट ने हाल ही में बिंग और ब्राउजर एज का नया वर्जन पेश किया है। यूजर्स के लिए अच्छी खबर यह है कि माइक्रोसॉफ्ट के इन टूल्स का इस्तेमाल अब मोबाइल में ऐप के जरिए भी किया जा सकेगा। डिटेल स्टोरी यहां पढ़ें।

Nothing Phone में यूजर्स के लिए जुड़ा नया अपडेट

नथिंग फोन 1 के यूजर्स के लिए कंपनी ने एक नया अपडेट Nothing OS 1.5 पेश किया है। इस नए अपडेट में Nothing Weather App और Self Repair जैसे फीचर को पेश किया गया है। डिटेल स्टोरी यहां पढ़ें।

पेटीएम की नई पॉलिसी यूजर को दिलाएगी पूरा रिफंड

डिजिटल पेमेंट ऐप Paytm ने एक नया सब्सक्रिप्शन मॉडल पेश किया है। इस प्रोजेक्ट की मदद से यूजर्स को टिकट बुकिंग कैंसिल करने पर फुल रिफंड मिलेगा। डिटेल स्टोरी यहां पढ़ें।

ग्राहकों को लुभाएगा Realme GT Neo 5 का नया अंदाज

रियलमी ने हाल ही में ग्राहकों को एक नए स्मार्टफोन का तोहफा दिया है। नए स्मार्टफोन Realme GT Neo 5 को कंपनी ने World Congress 2023 में पेश किया था। अब माना जा रहा है कि कंपनी नए फोन का लाइट वर्जन लॉन्च कर सकती है। डिटेल स्टोरी यहां पढ़ें।

Garmin ने प्रीमियम सेगमेंट में पेश किए नए स्मार्टवॉच

टेक कंपनी Garmin ने प्रीमियम सेगमेंट ने पांच नए स्मार्टवॉच पेश किए हैं। नए स्मार्टवॉच को MARQ का सेकंड जनरेशन पेश किया है। डिटेल स्टोरी यहां पढ़ें।