Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Dolby Vision IQ क्या है, TV देखने के अनुभव को कैसे बेहतर बनाती है ये टेक्नॉलॉजी

Vision IQ एक एचडीआर तकनीक है जिसमें कम लाइट होने पर भी टीवी की पिक्चर क्वालिटी में सुधार किया जाता है। आइए जान लेते हैं कि Vision IQ क्या है और ये कैसे काम करता है। (फाइल फोटो)।

By Rammohan MishraEdited By: Rammohan MishraUpdated: Wed, 19 Apr 2023 08:00 PM (IST)
Hero Image
what is Dolby Vision IQ how it makes the TV viewing experience better

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Dolby ने CES 2020 में Vision IQ तकनीक को वापस पेश किया है। Dolby Vision IQ मूल रूप से डॉल्बी विजन एचडीआर का विस्तार है, जिसका उद्देश्य बेहतर रंग, कंट्रास्ट और समग्र रूप से बेहतर देखने का अनुभव प्रदान करना है। आपको बता दें कि Vision IQ एक एचडीआर तकनीक है जिसमें कम लाइट होने पर भी टीवी की पिक्चर क्वालिटी में सुधार किया जा सकता है। यह सुविधा पहले टीवी की प्रीमियम रेंज में पाई जाती थी। अब इसे विस्तारित रूप दिया जा सकता है। आइए जान लेते हैं कि Vision IQ क्या है और ये कैसे काम करता है। साथ ही ये भी जानेंगे कि इसकी मदद से टीवी देखने के अनुभव कैसे और बेहतर हो जाएगा।

Dolby Vision IQ क्या है

जैसा कि हमने आपको पहले ही बताया कि Vision IQ, डॉल्बी विजन एचडीआर तकनीक का पहले से बेहतर वेरिएंट है जो सभी सभी लाइट कंडीशन में बेहतर देखने का अनुभव प्रदान करता है। डॉल्बी विजन आईक्यू को बेहतर तरीके से समझने के लिए आपको पहले डॉल्बी विजन को समझना जरूरी है। डॉल्बी विजन एक एचडीआर तकनीक है जिसे रंग, वाइब्रेंस, कंट्रास्ट और ब्राइटनेस आदि को बैलेंस करने के लिए डिजाइन किया गया है।

Dolby Vision IQ कैसे करेगा काम

अब जब आपको Dolby Vision IQ तकनीक के बारे में पता चल गया है तो यह जानना भी जरूरी है कि यह TV देखने के अनुभव को कैसे बेहतर बना सकता है। अमूमन घर पर TV देखते समय व्यूअर के सामने सबसे बड़ी चुनौती अलग-अलग रोशनी की स्थिति और बेहतर रंग, सेचरेशन और कंट्रास्ट के लिए पिक्चर सेटिंग्स को ठीक करना होता है। Dolby Vision IQ उपयोगकर्ताओं से किसी इनपुट की आवश्यकता के बिना ही इन सारी चीजों का ख्याल खुद से रखेगा।