Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

नियर बॉय रेस्तरां से लेकर पेट्रोल पम्प तक, हर जरूरी जानकारी कैसे देता है Google Maps, जानें यहां

Google Maps का इस्तेमाल हम सब करते हैं। ज्यादातर इसका उपयोग हम किसी जगह जाते समय करते हैं। हालांकि इसके अलावा मैप्स का इस्तेमाल आसपास के रेस्तरां पेट्रोल और आसपास की जरूरी जगहों के बारे में बताता है। अब सवाल ये है कि यह ऐसा कैसा करता है जी हां इसके लिए गूगल का लोकल गाइड प्रोग्राम मदद करता है। आइये इसके बारे में जानते हैं।

By Ankita PandeyEdited By: Ankita PandeyUpdated: Fri, 30 Jun 2023 11:35 AM (IST)
Hero Image
Goolgle local guide program, how it works and helpful for people

नई दिल्ली, टेक डेस्क। गूगल मैप्स वैश्विक स्तर पर नेविगेशन के लिए सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला ऐप है। लेकिन, ये ऐप आपको केवल रास्ते नहीं बताता, बल्कि बहुत सी अलग-अलग सविधाएं देता है। Google ने मैप्स को वन-स्टॉप ट्रैवलर कम्युनिटी के रूप में बनाया है।

यह ऐप यात्रा की ज़रूरतों से संबंधित लगभग हर चीज की सुविधा देता है जैसे कि आस-पास के इलाकों की खोज करना, ट्रैफिक की जांच करना, रिव्यू की जांच करना आदि। इतना ही नहीं यूजर दुकान खुलने का समय, रेस्तरां का मेनू आदि जैसे सभी विवरण पा सकते हैं।

अब यहां सवाल यह है कि गूगल मैप्स को लोकेशन, रेस्तरां और आसपास के अन्य क्षेत्रों के बारे में यह सारी जानकारी कैसे मिलती है। यह लोकल गाइड प्रोग्राम के कारण संभव हुआ है। Google लोकल गाइड प्रोग्राम क्या है और यह कैसे काम करता है और सबसे जरूरी बात यह है कि आप Google पर लोकल गाइड कैसे बन सकते हैं। आइये इसके बारे में जानते है।

क्या है गूगल लोकल गाइड प्रोग्राम?

गूगल लोकल गाइड प्रोग्राम Google का एक तरीका है, जो यूजर्स को किसी विशेष लोकेशन के बारे में अधिक जानकारी और डिटेल्स खोजने में मदद करने के लिए लोकल डेटा को क्राउडसोर्स करने देता है। यह दुनिया भर से आपके और मेरे जैसे लोगों का उपयोग करके बनाया गया एक समुदाय है जो Google Maps का उपयोग करते हैं और हाल ही में देखी गई जगह के बारे में रिव्यू और अन्य जानकारी जोड़ने के लिए अपना समय स्वेच्छा से देते हैं।

इसमें तथ्य-जांच, कुछ प्रासंगिक प्रश्न, फ़ोटो, समीक्षाएं जैसे विवरण शामिल हैं। अगर यूजर्स को किसी विशेष स्थान के बारे में कुछ गलत लगता है तो Google maps यूजर्स को लोकेशन की जानकारी जोड़ने और एडिट करने की सुविधा भी देता है। इसके लिए, Google उन्हें कुछ पॉइंट्स से पुरस्कृत करता है और यूजर द्वारा एक निश्चित अंक अर्जित करने के बाद उन्हें लोकल गाइड स्तरों में पदोन्नत करता है।

कैसे काम करता है Google लोकल गाइड प्रोग्राम?

इसकी प्रक्रिया काफी सरल है। एक बार जब आप लोकेशन पर जाते हैं, तो Google मैप्स यूजर्स को पहले स्टार रेटिंग के रूप में फीडबैक देने के लिए प्रेरित करेगा और फिर एक विस्तृत फॉर्म दिखाई देगा, जहां यूजर्स के पास फोटो, वीडियो, समय आदि जैसी अतिरिक्त जानकारी देने का विकल्प होगा। Google उनसे लोकेशन के बारे में कुछ प्रश्न भी पूछता है।

ऐसा करने पर, यूजर्स को कुछ अंक मिलते हैं और ये अंक उन्हें Google maps में ऊपर के लेवल पर जाने में मदद करेंगे। एक बार एक निश्चित स्तर पर पहुंचने के बाद, Google यूजर्स को एक बैज और विशेष पुरस्कार जैसे डिस्काउंट वाउचर, Google सुविधाओं तक अर्ली एक्सेस की सुविधा देता है।

गूगल मैप्स पर लोकल गाइड कैसे बनें

  • अगर गूगल लोकल गाइड प्रोग्राम आपको अच्छा लगता है, तो हम आपको बताएंगे कि आप स्थानीय गाइड कैसे बन सकते हैं।
  • सबसे पहले अपने फोन पर Google maps इंस्टॉल करें।
  • अब ऐप खोलें और अपने पसंदीदा Google अकाउट से साइन इन करें।
  • योगदान देना शुरू करने के लिए नीचे बार में Contribute आइकन पर क्लिक करें।
  • बस अब आप Google मैप्स गाइड प्रोग्राम का हिस्सा हैं।